
Aiden Markram And Sanju Samson (Pic Source-X)
डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए। संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने भी संजू सैमसन की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है। एडन मार्करम के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका टीम संजू सैमसन की वजह से मैच हारी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मेजबान गेंद के साथ अच्छी शुरुआत करना चाहती थी लेकिन जिस तरीके से भारतीय खिलाड़ी ने बल्लेबाजी की इससे दक्षिण अफ्रीका को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में एडन मार्करम ने कहा कि, ‘हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे और यहीं पर हम मैच हार गए। संजू ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और हमारे गेंदबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला। हमारी योजना यही थी कि हम शुरुआत से ही टीम इंडिया के ऊपर दबाव डाले लेकिन संजू सैमसन ने ऐसा होने नहीं दिया। अगर वो ऐसे खेल रहे हैं तो उन्हें रोकना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने सच में बेहतरीन बल्लेबाजी की।’
पहले टी20 को टीम इंडिया ने किया अपने नाम
बता दें कि, संजू सैमसन पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़े। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टी20 में भी शतक मारा था। संजू सैमसन के इस शतक की वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। संजू के अलावा तिलक वर्मा ने 33 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर आउट हो गए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका 141 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 25 रन बनाए जबकि Gerald Coetzee ने 23 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ टीम इंडिया 4 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है।
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने पहले फील्डिंग चुनी; MI की टीम में मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
IPL 2026: गिल-बटलर के अर्धशतक के चलते गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से दी मात
Shubman Gill ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज..
12 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

