Skip to main content

ताजा खबर

डरबन का मैदान देख Abhishek Sharma को अपने खास युवराज सिंह की आई याद, 6 छक्कों को लेकर की बात

Abhishek Sharma And Yuvraj Singh (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज Abhishek Sharma टीम इंडिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं, साथ ही ये खिलाड़ी पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का खास है। वहीं युवी ने अपने करियर में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का कारनामा साउथ अफ्रीका में किया था, अब उसी मैदान से अभिषेक शर्मा का बयान सामने आया है।

युवराज, डरबन का मैदान और Abhishek Sharma…

युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर मारे थे 6 गेंदों पर 6 छक्के, अब अफ्रीका दौरे पर गए Abhishek Sharma ने उसी मैदान से दिया बड़ा बयान। अभिषेक ने कहा कि- डरबन का मैदान देखना सपना पूरा होने जैसा है, युवी पाजी के 6 छक्कों से मैं काफी ज्यादा प्रेरित हुआ था। आगे अभिषेक बोले- डरबन का मैदान देख सोच रहा था कि, युवराज सिंह ने कौनसे END से किस साइड मारा था। साथ ही अभिषेक ने कहा कि- मैं अपने पूरे परिवार के साथ वो मैच देख रहा था, उस मैच को जीतने के बाद हमने जश्न मनाया था। कभी नहीं सोचा था डरबन के मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा, आशा है कि युवी पाजी मेरा मैच देखेंगे और मैं उन्हें Proud करने की कोशिश करूंगा।

Abhishek Sharma ने इस वीडियो में की डरबन के मैदान को लेकर बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हाल ही में युवराज सिंह ने एक खास पोस्ट किया था फैन्स के साथ शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

Abhishek Sharma के खास हैं युवराज सिंह

*Abhishek Sharma ने युवराज सिंह के अंडर की है काफी समय तक ट्रेनिंग।
*साथ ही युवराज सिंह इस बल्लेबाज को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।
*समय-समय पर अभिषेक के लिए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हैं युवी।
*अभिषेक के अलावा शुभमन गिल भी हैं सिक्सर किंग के खास खिलाड़ी।

कब से होगा टी20 सीरीज का आगाज?

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 8 तारीख से होगा, साथ ही इस सीरीज में कुल 4 मैच खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका की तरफ से इस सीरीज के लिए रबाडा को ब्रेक दिया गया है, वहीं टीम इंडिया की तरफ से इस सीरीज में पंत और बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...