Skip to main content

ताजा खबर

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपनी तूफानी पारी से बनाया अविश्वसनीय टी20 रिकॉर्ड, सूर्यकुमार और क्रिस गेल को भी पछाड़ा

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपनी तूफानी पारी से बनाया अविश्वसनीय टी20 रिकॉर्ड सूर्यकुमार और क्रिस गेल को भी पछाड़ा

Travis Head (Source X)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 सितंबर को खेला गया था। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से हराया और तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मेजबान पहले टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहा।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने यह पारी 256.52 के स्ट्राइक रेट से खेली। अपनी इस पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि हेड का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में 2024 में जबरदस्त रहा है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बहुमूल्य रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 256.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले हेड ने भारत के सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज 2024 में टी20 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल उन्होंने अभी तक 181.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने 182.12 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

एक साल में सबसे ज्यादा टी20 स्ट्राइक रेट (कम से कम 1000 रन)

182.12 – आंद्रे रसेल (2019)
181.36 – ट्रेविस हेड (2024)
177.09 – ल्यूक रोन्ची (2017)
175.99 – सूर्यकुमार यादव (2022)
174.93 – फिन एलन (2021)
174.67 – क्रिस गेल (2011)
172.71 – ऋषभ पंत (2018)
172.21 – हेनरिक क्लासेन (2023)

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में इंग्लैंड को हराया

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रनों की पारी खेली। कप्तान मिचेल मार्श बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने 37 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3.3 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके जबकि साकिब महमूद ने तीन ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। लियम लिविंगस्टोन ने तीन विकेट झटके।

जवाब में मेजबान 151 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने 37 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान फिल साल्ट 20 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन ने 18 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट ने तीन विकेट झटके जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...