Skip to main content

ताजा खबर

ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर का पहला शतक, आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर उड़ाई धज्जियां

Tristan Stubbs (Pic Source-X)

अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 174 रनों से हराया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। बता दें, ट्रिस्टन स्टब्स ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में 81 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 112* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

यह ट्रिस्टन स्टब्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर का पहला शतक है। ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी इस पारी के दौरान आयरलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। फिलहाल दूसरे वनडे की बात की जाए तो ट्रिस्टन स्टब्स की विस्फोटक पारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट खोकर 343 रन बनाए। स्टब्स के अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से Kyle Verreyne ने 67 रनों की पारी खेली जबकि Ryan Rickelton ने 40 रन बनाए। वियान मुल्डर ने 43 रनों का योगदान दिया।

जवाब में आयरलैंड टीम 169 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने 29 रन बनाए जबकि गेवी होए ने 23 रनों का योगदान दिया। ग्राहम हमे ने 21 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लिजाद विलियम्स ने 5 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके।

THE MEMORABLE MOMENT. ⭐

– Tristan Stubbs with his maiden century in international cricket. 👏pic.twitter.com/GlfWYNqGEG

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 4, 2024

तीन मैच की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-0 से आगे है

इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच अबू धाबी में ही खेला गया था जिसको दक्षिण अफ्रीका ने 139 रनों से अपने नाम किया था। पहले वनडे में भी दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ट्रिस्टन स्टब्स ने इस मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की पारी खेली थी। दो मैच की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका इस समय 2-0 से आगे है।

इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच 7 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे वनडे में भी युवा खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...