Skip to main content

ताजा खबर

ट्राई सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में शाहीन अफरीदी ने बाबर आजम को शून्य पर किया आउट, देखें वायरल वीडियो

ट्राई सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में शाहीन अफरीदी ने बाबर आजम को शून्य पर किया आउट देखें वायरल वीडियो

Shaheen Afridi and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

खुद की मेजबानी में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में दो-दो हाथ करने वाली है। वहीं, इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम आपस में एक प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आई।

इस प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपने पहले ही ओवर में डक पर आउट कर देते हैं, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें शाहीन शाह अफरीदी ने किस तरह किया बाबर आजम को आउट

खैर, बाबर आजम का 8 देशों के बीच खेले जाने वाले मल्टीनेशन टूर्नामेंट से इस तरह आउट होना पाकिस्तान टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। खेल के छोटे फाॅर्मेट में बाबर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।

देखने लायक बात होगी कि बाबर आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? अगर गत चैंपियन पाकिस्तान को अपने खिताब की रक्षा करनी है, तो टीम के लिए बाबर का रन बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस समय बाबर पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी हैं।

ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का फुल स्क्वाॅड

फखर जमान, बाबर आजम, उस्मान खान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला मैच 8 फरवरी, शनिवार- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, गद्दाफी स्टेडियम लाहौर

दूसरा मैच 10 फरवरी, सोमवार- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, गद्दाफी स्टेडियम लाहौर

तीसरा मैच 12 फरवरी, बुधवार- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम कराची

फाइनल 14 फरवरी- TBC vs TBC, नेशनल स्टेडियम, कराची

আরো ताजा खबर

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...

4 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया चोपड़ा ने...

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...