Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान ने टीम का किया ऐलान, बाबर आजम को दी बड़ी जिम्मेदारी!

BABAR AZAM (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने वाली है, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसमें रैंकिंग के आधार पर शीर्ष 8 टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट के लिए जहां 7 टीमें पहले ही अपनी टीमों की घोषणा कर चुकी हैं, वहीं सभी को मेजबान पाकिस्तान टीम की घोषणा का इंतजार था। अंततः पाकिस्तान टीम ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

गत चैंपियन पाकिस्तान ने भी आखिरकार 31 जनवरी की शाम को अपनी टीम की घोषणा कर दी, जिसमें कुल 4 खिलाड़ियों की लंबे समय के बाद टीम में वापसी होती दिख रही है। सलामी बल्लेबाज फखर जमान, जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ फाइनल में शतक बनाया था उनकी की भी वापसी हुई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम में फखर जमान के अलावा फहीम अशरफ, खुशदिल शाह और सऊद शकील के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे बाबर आजम, फहीम अशरफ और फखर जमान इस बार भी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। सैम अय्यूब चोट के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में बाबर आजम या सऊद शकील फखर जमान के साथ सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

बाबर आजम करेंगे ओपनिंग 

पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य असद शफीक के अनुसार, आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बाबर आजम को फखर जमान के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

बता दें कि, बाबर आजम ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में 2 मैच खेले और 22 के उच्चतम स्कोर के साथ सिर्फ 26 रन बनाने में सफल रहे। स्टार बल्लेबाज आमतौर पर वनडे में पाकिस्तान के लिए नंबर 3 पर आते हैं, लेकिन 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान उनके प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी।

पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा, जिसके चार दिन बाद दुबई में उसका सामना भारत से होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम: 

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

আরো ताजा खबर

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...

SM Trends: 4 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स हाल में ‘फाॅर द लव ऑफ क्रिकेट’ पाॅडकास्ट पर नजर आए। इस पाॅडकास्ट में उन्होंने इंग्लैंड...

‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया

India in a Tough Position in World Test Championship, Says Aakash Chopra (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप...

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...