Skip to main content

ताजा खबर

टॉप 7 क्रिकेटर जो अमीर से बन गए पूरी तरीके से गरीब

Vinod Kambli. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पहले क्रिकेटर थे जिन्होंने फेरारी खरीदी थी। यही नहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास कई सुपरबाइक हैं। उनकी बाइक का कलेक्शन सच में बेहतरीन है। यही नहीं विराट कोहली को भी दुनिया के अमीर एथलीट में गिना जाता है।

आज के समय में फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट की वजह से क्रिकेटर्स को काफी पैसा मिल रहा है। चाहे इंडियन प्रीमियर लीग हो या बिग बैश लीग ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सब कुछ नहीं था। कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हैं जो एक समय काफी अमीर हुआ करते थे लेकिन इस समय वो काफी गरीब हो गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1- अंशुमन गायकवाड़

Jay Shah and Anshuman Gaikwad (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ ने अपने देश के लिए कई भूमिका निभाई है। वो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुके हैं और उन्होंने टीम की कोचिंग भी की है। बता दें, अंशुमान गायकवाड़ ने भारत की ओर से 15 वनडे और 40 टेस्ट मैच खेले हैं।

हालांकि अंशुमन गायकवाड़ को ब्लड कैंसर होने के बाद इससे लड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके पास ब्लड कैंसर से लड़ने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्हें इसका ट्रीटमेंट कराने के लिए लंदन भी जाना पड़ा था। उनकी परेशानी को देखने के बाद कपिल देव और संदीप पाटिल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से यह अपील की थी कि अंशुमान गायकवाड़ को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पैसे दिए जाने चाहिए। बीसीसीआई ने भी अंशुमान गायकवाड़ को एक करोड रुपए देने का फैसला किया लेकिन 31 जुलाई 2024 को इस पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया।

2- विनोद कांबली

Vinod Kambli. (Photo Source: Twitter)

एक समय ऐसा कहा जाता था कि विनोद कांबली दूसरे सचिन तेंदुलकर है। यही नहीं विनोद कांबली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी, हालांकि जैसे-जैसे समय बितता रहा बेहतरीन खिलाड़ी को भारतीय टीम से भी बाहर कर दिया गया।

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विनोद कांबली की तबीयत ठीक नहीं है। विनोद फैमिली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा हर महीने 30000 रुपए की पेंशन मिलती है और इसी से उनका गुजारा चलता है।

3- अरशद खान

Arshad Khan of Pakistan. (Photo Source: Stu Forster /Allsport)

अरशद खान पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर है। अरशद खान ने 1997-98 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए 9 टेस्ट और 58 वनडे मैच खेले थे। 2006 में इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंडियन क्रिकेट लीग में भी अरशद खान लाहौर बादशाह की ओर से भाग ले चुके हैं।

कोच्चि में 2005 में भारत के खिलाफ अरशद खान ने 33 रन देकर चार विकेट झटके थे। खलीज टाइम्स के मुताबिक अरशद खान अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहते हैं और वो वहां उबर टैक्सी चलाते हैं। अरशद खान को रोज काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

4- एडम होलिओक

Adam Hollioake. (Photo by Paul Gilham/Getty Images)

एडम होलिओक को एक समय इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माना जाता था। यही नहीं बहुत ही कम समय के लिए उन्हें इंग्लैंड टीम का वनडे फॉर्मेट में कप्तान भी नियुक्त किया गया था। एडम होलिओक के बड़े भाई बेन का निधन 2002 में हो गया था। एडम ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 2007 में खेला था जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अपना फैमिली बिजनेस संभालने के लिए वापस जाना पड़ा।

2008 के अंत में एडम का खराब दौर शुरू हो गया और 2011 में उन्हें Bankrupt घोषित कर दिया गया। इसके बाद एडम होलिओक MMA विशेषज्ञ बन गए। एडम होलिओक एक सफल क्रिकेटर थे लेकिन फिर उनकी जिंदगी में खराब दौर आया और वो Bankrupt हो गए। इसके बाद अभी वो एक प्रसिद्ध MMA विशेषज्ञ है।

5- मैथ्यू सिंक्लेयर

Mathew Sinclair of New Zealand walks off the field. (Photo by Phil Walter/Getty Images)

मैथ्यू सिंक्लेयर न्यूजीलैंड की ओर से अपने टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और फिर कुछ समय के लिए उनके पास बिल्कुल भी काम नहीं था। जब में बिल्कुल भी पैसा ना होने की वजह से उनकी शादी में भी इसका काफी प्रभाव पड़ा।

इस समय मैथ्यू सिंक्लेयर नेपियर में रियल स्टेट सेल्सपर्सन के तौर पर काम कर रहे हैं और वो रोज काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की ओर से अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जड़ा हो वो उसके पास इस समय बिल्कुल भी पैसे नहीं है।

6- क्रिस क्रेन्स

New Zealand’s Chris Cairns. (Photo by Ross Setford/Getty Images)

क्रिस क्रेन्स को एक समय न्यूजीलैंड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता था। वो काफी आक्रामक बल्लेबाज भी थे और उनकी गेंदबाजी भी कमाल की थी। यही नहीं क्रिस क्रेन्स टॉफी हैंडसम खिलाड़ी भी थे।

2010 में क्रिस क्रेन्स दुबई में डायमंड मर्चेंट के रूप में काम करते थे। 2012 में आईसीएल अध्यक्ष ललित मोदी के खिलाफ उन्होंने एक केस लड़ा और उसने जीत भी दर्ज की। हालांकि 2013 में मैच फिक्सिंग विवाद में उनका नाम शामिल हुआ और इसके बाद उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यह चीजें इतनी बढ़ गई कि क्रिस क्रेन्स को अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए बस और गाड़ी को भी धोना पड़ा।

7- जनार्दन नवले

Janardhan Navle (Pic Source-X)

बहुत से लोग जनार्दन नवले को नहीं जानते होंगे लेकिन वो भारतीय टीम के पहले टेस्ट विकेटकीपर थे। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत की ओर से कुछ मैच खेले।

कुछ ऐसी भी रिपोर्ट है जिसमें कहा जाता है कि अपने अंतिम दिनों में उन्होंने मुंबई-पुणे हाईवे में भीख भी मांगी। यही नहीं कुछ सूत्र के मुताबिक उन्होंने अपने अंतिम दिनों में पुणे के शुगर मिल में वॉचमैन का भी काम किया।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...