
Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)
Most sixes for India in international cricket in 2024: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जिम्बाब्वे का दौरा किया था। यह टीम युवा खिलाड़ियों से भरी पड़ी थी और ऐसे में टीम में जगह बनाने के लिए जिसे जो मौका मिला सभी ने जमकर उसका फायदा उठाया।
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग मिलने के अवसर को बखूबी उठाया था और करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने काफी कम गेंदों में शतक लगाया था और तेजी से रन बनाने के मामले में उन्होंने बहुत छक्के जड़े थे।
लेकिन सिर्फ वहीं नहीं, अगले मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी 93 रनों की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने कई छक्के जड़े थे। ऐसे में इस आर्टिकल में आज हम साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले भरतोय खिलाड़ियों की बात करेंगे।
Most sixes for India in international cricket in 2024
यशस्वी जायसवाल
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)
लिस्ट में सबसे ऊपर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। आईपीएल से मशहूर हुए इस युवा बल्लेबाज ने अपने बैटिंग के दम पर काफी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपना पिछला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था और उसमें 2 छक्के जड़े थे। इसी के बदौलत यशस्वी जायसवाल ने अभी तक इस साल 16 पारियों में 38 छक्के पूरे कर लिए हैं और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
रोहित शर्मा
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रोहित ने इस साल जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है, इसी का नतीजा है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में हराया था। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले भारतीय गेंदबाजों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 22 पारियों में 30 छक्के जड़े हैं।
शुभमन गिल
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
इस साल युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का फॉर्म अच्छा नहीं था। हालांकि, हाल ही में खेले गए जिम्बाब्वे दौरे में उन्होंने अपना खोया फॉर्म वापस पाया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने 58 रनों की नाबाद पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 2 छक्के जड़े थे। इसके साथ ही शुभमन गिल ने साल 2024 के 17 पारियों में 16 छक्के जड़ लिए हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
शिबम दुबे
Shivam Dube (Photo Source: Getty Images)
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिक्स पर सिक्स जड़ने वाले शिवम दुबे को उनके प्रदर्शन के लिए टी20 वर्ल्ड कप Squad में जगह मिला था। सिर्फ जगह ही नहीं बल्कि, रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह भी दी। हालांकि वह उतने बड़े-बड़े छक्के नहीं जड़ सके। उसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का हिस्सा बनाया गया था।
शिवम दुबे ने पांचवें टी20 मैच में दुबे ने 2 छक्के जड़े थे। अफसोस वह रिंकू सिंह की वजह से रन आउट हो गए थे, अगर वह क्रीज पर थोड़ी देर और टिके रहते तो शायद इस सिक्स के टैली में और आगे आ सकते थे। फिलहाल साल 2024 में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिवम दुबे ने 12 पारियों में 15 छक्के जड़े हैं और इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
रिंकू सिंह
Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
टीम इंडिया के भविष्य के फिनिशर कहे जाने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले मैच में बस 1 सिक्स जड़ा था। इस सिक्स के साथ ही वह साल 2024 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं। रिंकू सिंह ने 7 पारियों में 12 छक्के मारे हैं।
जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला
गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’
माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर
5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

