
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब यह इवेंट विदेश में होस्ट किया जा रहा है। आगामी नीलामी में कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपने आपको रजिस्टर किया है। इसमें कई धुआंधार भारतीय खिलाड़ी भी है।
बता दें कि, इस समय ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी है जो जबरदस्त फॉर्म में है और उन्हें सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आगामी नीलामी में उनके इस समय के फॉर्म को लेकर चुना जाना चाहिए।
1- प्रसिद्ध कृष्णा
Prasidh Krishna. (Photo Source: IPL/BCCI)
भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आगामी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा को रिलीज कर दिया है। इस शानदार खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद से ही चोटिल होने की वजह से वो इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए हैं।
बता दें कि, प्रसिद्ध कृष्णा ने अभी तक 51 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 49 विकेट झटके हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। कृष्णा का फॉर्म इस समय शानदार है और सभी फ्रेंचाइजी की नजरे उन पर जरूर होगी।
2- तनुष कोटियन
Tanush Kotian (Photo Source: X/Twitter)
तनुष कोटियन पर भी आईपीएल 2025 की नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। अभी तक इस युवा खिलाड़ी ने 24 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 86 रन बनाए हैं और 22 विकेट भी झटके हैं।
तनुष कोटियन ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ एक ही मैच खेला है जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए हैं। तनुष कोटियन इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और एक ऑलराउंडर के रूप में आगामी सीजन में वो काफी घातक साबित हो सकते हैं।
3- मुशीर खान
Musheer Khan (Photo Source: X)
मुशीर खान सरफराज खान के छोटे भाई हैं। हाल ही में युवा खिलाड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें काफी चोट आई हुई है। उनके आगामी सीजन में खेलना अभी पक्का नहीं है। हालांकि अगर मुशीर खान आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं तो उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।
भले ही युवा खिलाड़ी ने अभी तक एक भी टी20 मैच ना खेला हो लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। मुशीर खान ने 9 फर्स्ट क्लास मैच में 51 के ऊपर के औसत से 716 रन बनाए हैं और उनके नाम एक दोहरा शतक भी है।
4- अर्शदीप सिंह
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
अर्शदीप सिंह के ऊपर आगामी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। आगामी नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को रिलीज कर दिया है लेकिन इस समय अनुभवी तेज गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में है और सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।
अर्शदीप सिंह ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। उन्होंने अभी तक 65 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें अर्शदीप सिंह ने 76 विकेट झटके हैं।
5- सरफराज खान
Sarfaraz Khan. (Image Source: BCCI)
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान पर भी सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें होंगी। उन्होंने आईपीएल में 40 मैच खेले हैं जिसमें युवा खिलाड़ी ने 23 के ऊपर के औसत से 441 रन बनाए हैं।
सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। सरफराज खान के फॉर्म को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि जो भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करेगी उनका बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत हो जाएगा।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

