Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट सीरीज से पहले Rohit Sharma कर रहे हैं खास तैयारी, कड़ी धूप में बहा रहे हैं जमकर पसीना

Rohit Sharma (Image Credit-Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से Rohit Sharma अपने फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं, जहां पिछले कुछ समय से उनके ट्रेनिंग वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। जिनमें रोहित खूब दौड-भाग कर रहे हैं, जिसका नतीजा बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में देखने को मिला था और उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा था। वहींं अब अगली टेस्ट सीरीज के लिए हिटमैन ने अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है और उसी से जुड़ा वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

सभी की नजर Rohit Sharma के प्रदर्शन पर होगी

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान भी की नजर Rohit Sharma की बल्लेबाजी पर होगी, 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित को खुद को 22 गज पर साबित करने उतरेंगे। जिसका कारण होगा बांग्लादेश के खिलाफ उनका फ्लॉप प्रदर्शन, दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिटमैन अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उनका बल्ला शांत ही रहा था।

फिटनेस को लेकर बहुत सीरियस हैं Rohit Sharma

*Rohit Sharma ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू की।
*हाल ही में सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित का एक नया वीडियो आया है सामने।
*इस वीडियो में दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा।
*Mumbai के Jio Park में फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे थे हिटमैन वीडियो में।

अपनी फिटनेस पर काम करते हुए Rohit Sharma

Captain Rohit Sharma started practice session before the big BGT and NZ test series at Mumbai Jio park.🔥

Captain working hard for WTC @ImRo45 🐐🙇🏼‍♂️ pic.twitter.com/VGj3R9Q7uj

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 9, 2024

हिटमैन का ये वीडियो भी हुआ था काफी वायरल

Captain Rohit Sharma is enjoying driving his dashing Lamborghini on the streets of Worli Mumbai.👌🏻😎

The Aura @ImRo45 🐐🙇🏼‍♂️ pic.twitter.com/yPobnFSceQ

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 9, 2024

कहां होंगे टेस्ट सीरीज के सभी मैच?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज में एक बार फिर से कप्तान रोहित के अलावा विराट और पंत के साथ-साथ बुमराह-सिराज मैदान पर नजर आएंगे। साथ ही WTC के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम रहेगी, जिसके मैच भारत के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। जहां पहला मैच दोनों टीमों के बीच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा, उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से  पुणे के मैदान पर होगा। वहीं इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई में होगा, इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आगामी मैच से पहले अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।...

IPL 2026: DC vs MI मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, DC vs MI: top 3 players to watch out (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच...

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IPL 2026, DC vs MI: pitch report and probable playing XI (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 8वें मैच में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...