
Tristan Stubbs (Image Credit- Twitter X)
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच शुक्री काॅनरेड (Shukri Conrad) ने हाल में ही युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) को लेकर बड़ा बयान दिया है। काॅनरेड का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में स्टब्स बेहतर करने वाले हैं।
गौरतलब है कि 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक मैच खेला है। साल की शुरुआत में वह भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने में सफल रहे थे। हालांकि, इस मैच में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। तो वहीं अब वह साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त को त्रिनिदाद में होने वाले पहले मैच से होगी।
शुक्री काॅनरेड ने Tristan Stubbs को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले शुक्री काॅनरेड ने वर्चुअल प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा- मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करेगा, फिर चाहे यह पहला टेस्ट मैच हो या दूसरा टेस्ट मैच। साउथ अफ्रीका को आने वाले समय के लिए एक अच्छा खिलाड़ी मिल गया है।
ट्रिस्टन उन सभी बाॅक्स को टिक करता है, जो नई गेंद का सामना करने के लिए जरूरी है। वह एक प्रभावशाली और मजबूत व्यक्तित्व वाला खिलाड़ी है। मुझे वह काफी पसंद है कि और हम टेस्ट में टाॅप ऑर्डर में उन खिलाड़ियों की जिम्मेदारी देंगे, जिनकी बाॅडी लैंग्वेज मजबूत है।
काॅनरेड ने आगे टेस्ट क्रिकेट में उनके तीसरे नंबर पर खेलने पर कहा- ट्रिस्टन को उस नंबर पर अच्छा मौका मिलने वाला है। मुझे लगता है कि उसका शरीर और तकनीक काफी अच्छी है, जो इस नंबर पर अच्छा खेल दिखा सकता है। मैं उसे इस नंबर पर अच्छा मौका देने वाला हूं। मुझे आश्चर्य होगा यदि हमने पूरे साइकल में उसे सपोर्ट नहीं किया तो।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

