Skip to main content

ताजा खबर

“टेस्ट क्रिकेट पहली प्राथमिकता”- ICC चेयरमैन बनते ही जय शाह ने दिया बड़ा बयान

टेस्ट क्रिकेट पहली प्राथमिकता- ICC चेयरमैन बनते ही जय शाह ने दिया बड़ा बयान

Jay Shah (Pic Source-Twitter)जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का नया चेयरमैन चुना गया है। वह निर्विरोध आईसीसी के बॉस बने हैं। शाह एक दिसंबर से चेयरमैन का पद संभालेंगे। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। ICC चेयरमैन बनने के बाद शाह को बीसीसीआई सचिव पद छोड़ना होगा। उन्होंने आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद अपना टारगेट बताया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इस समय नाजुक मोड़ पर है और विभिन्न प्रारूपों का सह अस्तित्व जरूरी है।

35 वर्षीय शाह ने नए वैश्विक बाजारों में बड़े टूर्नामेंट कराने के अलावा नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, उनके लिए टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाना पहली प्राथमिकता है। ICC चेयरमैन बनने के बाद जय शाह ने क्या-क्या कहा है। आइए हम आपको बताते हैं।

जय शाह ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ाने की कही बात

टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर जय शाह ने कहा कि, ”मैं अपने कार्यकाल के दौरान टैलेंट सर्च के लिए एक अलग प्रोग्राम शुरू करने की दिशा में भी काम करना चाहूंगा। मुझे इस प्रोग्राम के लिए आपके (बोर्ड मेंबर्स) समर्थन की उम्मीद है। टी-20 स्वाभाविक रूप से एक रोमांचक फॉर्मेट है लेकिन यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट सभी के लिए प्राथमिकता बना रहे क्योंकि यह हमारे खेल का आधार है।

हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रिकेटरों को लंबे प्रारूप की ओर आकर्षित किया जाए और हमारे प्रयास इस लक्ष्य की ओर निर्देशित होंगे।” उन्होंने आगे कहा, ”हमें महिला क्रिकेट और दिव्यांग क्रिकेट पर अधिक संसाधन और अटेंशन लगाकर आईसीसी के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए। साथ मिलकर, हम खेल के इन आवश्यक पहलुओं को सशक्त बना सकते हैं।”

शाह ने ओलंपिक 2028 का किया जिक्र

नए चेयरमैन ने आगे कहा, “हम सीखे गए मूल्यवान सबक पर तो काम करेंगे ही लेकिन हमें दुनियाभर में क्रिकेट के प्रति प्यार को बढ़ाने के लिए नई सोच और इनोवेशन को भी अपनाना चाहिए। लॉस एंजलिस ओलंपिक 2028 में हमारे खेल को शामिल करना क्रिकेट के विकास के लिए एक अहम मोड़ है और मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ाएगा।” ब

 

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...