Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: USA के बाद अब कनाडा ने किया बड़ा उलटफेर, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त

टी20 वर्ल्ड कप 2024: USA के बाद अब कनाडा ने किया बड़ा उलटफेर, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त

Canada (Pic SOURCE-X)

आज यानी 7 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराया। इस मुकाबले में कनाडा की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कनाडा के खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। कनाडा की ओर से निकोलस किर्टन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेयस मोव्वा ने 36 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन बनाए। परगट सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया जबकि आरोन जॉनसन ने 14 रनों की पारी खेली।

आयरलैंड के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और कनाडा के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा। क्रेग यंग ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके जबकि बैरी मैगर्थी ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मार्क अडेयर और गैरेज डेलानी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

कनाडा ने आयरलैंड को मात देकर किया बड़ा उलटफेर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम ने काफी धीमी शुरुआत की। आयरलैंड के लिए सबसे खराब बात यह रही कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। आयरिश कप्तान पॉल स्टर्लिंग कनाडा के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। एंड्रयू बालबर्नी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

आयरलैंड की ओर से मार्क एडेयर ने 24 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। जॉर्ज डॉकरेल ने 30* रनों का योगदान दिया। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी नहीं खेल पाया। कनाडा की ओर से जेरेमी जॉर्डन और Dillion Heyliger ने 2-2 विकेट झटके जबकि कप्तान साद बिन जफर और जुनैद सिद्दीकी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...