Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

David Warner (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई और इसी के साथ अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर का 15 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। डेविड वार्नर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर 8 में हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। डेविड वार्नर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जबकि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में खेला था।

अपने अंतिम टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ डेविड वार्नर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनुभवी बल्लेबाज खुद इस बात से काफी निराश होंगे कि अपने अंतिम मैच में वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और उनकी टीम मैच हार गई।

हम डेविड वार्नर को जरूर मिस करेंगे: जोश हेजलवुड

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि, ‘अभी तक कुछ भी बोला नहीं गया है। हो सकता है यह प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोला जाए। डेविड वार्नर का अंतरराष्ट्रीय कैरियर हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और हम उन्हें मिस जरूर करेंगे। चाहे बल्लेबाजी हो या फील्डिंग डेविड वार्नर ने हमेशा ही अपना शत प्रतिशत दिया है। उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

पहले टेस्ट, फिर वनडे और अब टी20 क्रिकेट। उनके बिना चीजें अब हमारे लिए थोड़ी मुश्किल हो जाएगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके पास काफी अनुभव रहा है और अब उनकी जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत ही मुश्किल होगा।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को खेला जाएगा जबकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा। पहले सेमीफाइनल अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच में होगा।

আরো ताजा खबर

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...