Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: संजय मांजरेकर से जाने, कौन है इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज?

Rishabh Pant and Sanjay Manjrekar (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज को लेकर खुलासा किया। बता दें, भारतीय टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सुपर 8 में अपनी जगह बनाई है।

भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी जबकि अमेरिका के खिलाफ भी भारत ने मैच को अपने नाम किया था। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी गेंदबाजों ने अभी तक अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। भले ही विराट कोहली अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन आगामी मुकाबलों में अनुभवी बल्लेबाज को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को हर क्रम में बल्लेबाजी दी। ऋषभ पंत का प्रदर्शन नंबर तीन पर जैसा था मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वो यहां अपनी छाप छोड़ सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच में उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की थी और उसके बाद उन्हें नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए देखा जा रहा है।

ऋषभ पंत ने अपना क्लास दिखाया है। वो इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे हैं और मुश्किल पिच में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में भी उन्हें ऐसी ही बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’

भारत को अब सुपर 8 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है

बता दें, भारत को अब अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस में सुपर 8 का अपना पहला मैच खेलना है। विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए है। अफगानिस्तान के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। ऋषभ पंत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

सूर्यकुमार यादव भी अब अपने फॉर्म में वापस आ चुके हैं। अगर भारत को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो कप्तान रोहित शर्मा को भी बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...