Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को नहीं बल्कि इस अनुभवी खिलाड़ी को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं हरभजन सिंह

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

हरभजन सिंह का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आज यानी 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। पूर्व स्पिनर के मुताबिक यशस्वी जायसवाल इस समय काफी युवा है और उन्हें मुश्किल पिच में काफी परेशानी हो सकती है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। हरभजन सिंह के मुताबिक इस मैच में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए। इससे टीम के बाकी खिलाड़ियों के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट जाएगा।

हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘इस पिच पर बल्लेबाजी काफी मुश्किल होने वाली है। आप यही चाहेंगे कि आपका अनुभवी खिलाड़ी यहां अच्छी बल्लेबाजी करें और यही वजह है कि रोहित और विराट को ओपनिंग करनी बेहद जरूरी है। जो प्लेटफॉर्म यह दोनों खिलाड़ी आपको देंगे वो यशस्वी जायसवाल के लिए इन परिस्थिति में हासिल करना बहुत ही मुश्किल होगा।’

न्यूयॉर्क की पिच में भारतीय तेज गेंदबाज काफी घातक साबित हो सकते हैं: हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय स्पिनर ने आगे कहा कि, ‘जब मैं भारत में था तब मैंने यह कहा था कि इस टी20 वर्ल्ड कप में स्पिनर्स काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि यहां आकर मैं यही कहूंगा कि स्पिनर्स काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं लेकिन तेज गेंदबाज यहां हर एक गेंद पर मैच को बदल सकते हैं। हमने Anrich Nortje के स्पेल को देखा था। एक साधारण गेंदबाज भी यहां काफी घातक साबित हो सकता है।

भारत के वार्म अप मैच में हमने यहां देखा था और फिर श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच में काफी उछाल था जिसकी वजह से बल्लेबाजों को यहां काफी परेशानी हुई थी। खिलाड़ियों को यहां खेलते समय थोड़ी सतर्कता पर भी ध्यान देना होगा। इस मैदान पर बालू काफी ज्यादा है और खिलाड़ियों को यहां काफी परेशानी हो सकती है।’

भारत ने अपने वार्म अप मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट से उबरकर न्यूजीलैंड रवाना हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant New Zealand Test squad (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा मोटिवेशन मिला है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत...

PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस का ऐतिहासिक शतक, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के दिग्गज क्लब में मारी एंट्री

Kusal Mendis Becomes First Sri Lankan to Score Century on Test Captaincy Debut (image via X) श्रीलंका के टेस्ट कप्तान कुसल मेंडिस ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कप्तानी...

U19 Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह 

Lakshya Rajesh Raichandani (Image Credit- Twitter X) जारी एसीसी मैन्स अंडर 19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 12 नवंबर, गुरूवार को भारत और अफगानिस्तान की अंडर 19 टीमों...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करना चाहते अक्षर पटेल, केएल राहुल बन सकते हैं विकल्प – आकाश चोपड़ा

Delhi Capitals captaincy IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तानी को लेकर एक अहम मोड़ आ गया है। खबर है कि मौजूदा कप्तान...