Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: मैच जीतने के बाद राशिद खान ने की ऐसी हरकत जिसको देख फजलहक फारूकी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए, यह रही वीडियो

Fazalhaq Farooqi and Rashid Khan (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक ग्रुप स्टेज में अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है और सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है। हाल ही में टीम ने पापुआ न्यू गिनी को हराया। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने चार ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। वो प्लेयर ऑफ़ द मैच थे। फजलहक फारूकी जैसे ही प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड लेने के लिए गए अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कैमरामैन के बीच में जाकर बैठ गए। वो कैमरा के पीछे छुपे हुए थे। जैसे ही फजलहक ने अपने प्रदर्शन को लेकर बोलना शुरू किया राशिद खान उनकी नकल उतारने लगे।

यह देखकर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अपनी हंसी नहीं रोक पाए। फजलहक फारूकी ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘मैं अफगानिस्तान के लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि हम सुपर 8 में क्वालीफाई कर गए हैं। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला। मैं आईपीएल में भी था लेकिन मुझे मैच खेलने को नहीं मिला और इसी वजह से मैं इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में आकर अपनी ताकत से गेंदबाजी की।

गेंदबाजी के दौरान मेरी दो योजना थी। अगर गेंद स्विंग हो रही है तो विकेट लेना जरूरी है और अगर कोई मूवमेंट नहीं है तो मुझे सही जगह पर गेंदबाजी करनी है। हमें बस अपना शत प्रतिशत देना है और सुपर 8 में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना है।’

यह रही वीडियो:

Rashid Khan crashes Fazalhaq Farooqi’s post-match interview.😂

Cr: @ICC / Instagram#AFGvsPNG #T20I #super8 #cricket #fantasykhiladi #T20IWorldCup2024 #Afganistan #fantasykhiladi #crickettwitter pic.twitter.com/WQymJa4CnV

— Fantasy Khiladi (@_fantasykhiladi) June 14, 2024

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अभी तक ग्रुप A से भारत ने क्वालीफाई कर लिया है जबकि ग्रुप डी से ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने क्वालीफाई किया है और ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अभी भी तीन टीमों को और क्वालीफाई करना है। आज यानी 14 जून को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अहम मैच अमेरिका और आयरलैंड के बीच में खेला जाएगा। यह मैच अगर अमेरिका ने जीता तो वो भी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

SL vs IND: Farveez Maharoof Warns Sri Lanka of Rishabh Pant Threat Ahead of Galle Test (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez...

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...