Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: बाबर आजम विराट कोहली के आसपास भी नहीं है: पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तानी कप्तान का जमकर उड़ाया मजाक

Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)

पूर्व खिलाड़ी नयन मोंगिया का मानना है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो पूर्व भारतीय कप्तान के आसपास भी नहीं है। यही नहीं नयन मोंगिया के मुताबिक भारत के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 मुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान काफी दबाव में होंगे।

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान का प्रदर्शन इस मैच में निराशाजनक था। पूर्व भारतीय खिलाड़ी के मुताबिक बाबर और कोहली के बीच में तुलना करना बहुत ही गलत बात है।

नयन मोंगिया ने कहा कि, ‘पिछले कुछ सालों में बाबर आजम की बल्लेबाजी में गिरावट देखने को मिली है। वो आउट ऑफ फॉर्म नजर आए है। बाबर अपने ऊपर काफी दबाव डाल रहे हैं। उनको ऐसा लग रहा है कि अब वो ही पाकिस्तान की ओर से बड़ा स्कोर बना सकते हैं। अगर बाबर ऐसे ही दबाव लेंगे तो इससे उनका और उनकी टीम को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिलेगा और मानसिक रूप से सभी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव आ जाएगा।’

पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने आगे कहा कि, ‘बाबर के ऊपर दबाव आ गया है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। उनकी तुलना विराट कोहली से हो रही है लेकिन बाबर आजम उनके पास भी नहीं है। यही वजह है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान के ऊपर लगातार दबाव आ रहा है। अगर बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाते हैं तो सब ठीक है लेकिन अगर वो आउट हो गए तो दबाव पूरी तरह से टीम की बल्लेबाजी लाइनअप पर आ जाएगा।’

पाकिस्तान टीम को लेकर नयन मोंगिया ने रखा अपना पक्ष

नयन मोंगिया ने आगे कहा कि, ‘वेस्टइंडीज में तेज गेंदबाजों ने विकेट लिए हैं और स्पिनर्स ने भी अपना काम बखूबी से निभाया है। हालांकि तेज गेंदबाज यहां टॉप पर होंगे। बल्लेबाज के रूप में आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों की तुलना की जाए तो भारतीय बल्लेबाजों के पास ज्यादा कला है। मुझे हमेशा यह लगता है कि पाकिस्तान की कला इस विकेट पर काफी कम है।

इसलिए मुझे पाकिस्तान की बल्लेबाजी से ज्यादा उम्मीद नहीं है। भारत की बल्लेबाजी कला काफी बेहतर है। उन्हें पता है कि कैसे अच्छी पारी खेली है और बड़ा स्कोर बनाना है। आप लगातार चौके और छक्के नहीं जड़ सकते हैं आपको कभी-कभी डिफेंसिव क्रिकेट भी खेलना होगा।’

আরো ताजा खबर

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...