Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होगा: आकाश चोपड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होगा आकाश चोपड़ा

SL vs BAN (Photo Source: Asian Cricket Council Official Website)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खेले जाने वाले मुकाबले में श्रीलंका बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत दर्ज कर सकती है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक श्रीलंका इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार है। यह मैच 8 जून को Dallas में खेला जाएगा।

बता दें, श्रीलंका और बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और नीदरलैंड के साथ ग्रुप सी में है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी खराब रहा था। वहीं बांग्लादेश टीम का यह इस टूर्नामेंट के सीजन का पहला मैच है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला काफी रोमांचक होगा और यह Dallas में ही खेला जाएगा। श्रीलंका को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इसी पिच पर पहला मैच खेला था। यह बांग्लादेश के लिए उनका पहला मुकाबला है। भारत के खिलाफ वॉर्म अप मैच में उन्होंने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

मुझे लगता है कि श्रीलंका इस मैच में थोड़ी ऊपर है। यह लड़ाई भी भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया मैच जैसी ही है। आपको नागिन डांस इसी मैच में मिलता है। इसलिए यह मैच देखना सच में काफी अच्छा होगा।’

श्रीलंका को अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी है: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि Dallas की पिच काफी अच्छी है। जितनी इसकी बुराई हो रही है उतनी बेकार यह पिच नहीं है। श्रीलंका की गेंदबाजी काफी अच्छी है। उनके सभी गेंद पास आगामी मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

हालांकि श्रीलंका के बल्लेबाजों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्हें भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि श्रीलंका के गेंदबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। यह बल्लेबाजी बनाम बल्लेबाजी की लड़ाई है। जो भी टीम ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी करेगी वो मैच जीतेगी।’

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...