Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: फाइनल से पहले जाने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच किसका रहा है टी20 फॉर्मेट में दबदबा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल से पहले जाने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच किसका रहा है टी20 फॉर्मेट में दबदबा

IND vs SA (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

बता दें, अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में ना तो भारत ने एक भी मैच में हार झेली है और ना ही दक्षिण अफ्रीका एक भी मैच हारा है। आगामी मुकाबले को भी दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि फाइनल से पहले आज हम आपको बताते हैं टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के आंकड़ों के बारे में।

बता दें, अभी तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से 14 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि 11 मैच दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था। अगर आखिरी 5 टी20 मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका इस लिस्ट में भारत से 3-2 से आगे है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो भारत इसमें दक्षिण अफ्रीका से आगे रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अभी तक छह मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारत ने चार में जीत दर्ज की है जबकि दो दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बारबाडोस में इन दोनों ही टीमों के बीच कभी भी नहीं खेला गया है टी20 मुकाबला

बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने आपस में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम ने कैनिंग्टन ओवल में अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मैच खेला था जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।

जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया वहीं दूसरी ओर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों ही टीम में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद सरफराज खान की पहली सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

SL vs IND: Sarfaraz Khan Reacts to India Test Recall for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट...

SM Trends: 10 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की एक वीडियो को बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीसीसीआई के...

SL vs IND: ‘तैयारियों के लिहाज से शानदार मैच रहा’ – टेस्ट सीरीज से पूर्व भारत की वॉर्म-अप जीत पर बोले सितांशु कोटक

SL vs IND: Sitanshu Kotak Pleased with India’s Warm-Up Win Ahead of Test Series (image via X) रविवार, 9 अगस्त को भारत की टूरिंग टीम ने श्रीलंका XI के खिलाफ...

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...