Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: फजलहक फारूकी ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज

Fazalhaq Farooqi (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमी फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच में खेला गया था। इस सेमी फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया। भले ही अफगानिस्तान टीम फाइनल में अपनी जगह ना बना पाई हो लेकिन बेहतरीन तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने इस टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है।

फजलहक फारूकी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के शानदार स्पिनर Wanindu Hasaranga के नाम था जिन्होंने 2021 सीजन में 16 विकेट झटके थे। फजलहक फारूकी ने 2024 सीजन में हसारंगा को पछाड़ दिया है।

फजलहक फारूकी ने यह शानदार उपलब्धि सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की। उन्होंने क्विंटन डी कॉक का विकेट लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की। इस बेहतरीन तेज गेंदबाज के साथ सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अफगानिस्तान के हर मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

फिलहाल फजलहक फारुकी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह फजलहक फारूकी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। बता दें, अर्शदीप सिंह ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 15 विकेट ले लिए हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वो दूसरे पायदान पर हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह तीन विकेट ले लेते हैं तो वो फजलहक फारुकी को पछाड़ देंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज

17- फजलहक फारूकी – अफगानिस्तान – 2024
16 – वानिंदु हसरंगा – श्रीलंका – 2021
15 – अजंता मेंडिस – श्रीलंका – 2012
15 – वानिंदु हसरंगा – श्रीलंका – 2022
15* – अर्शदीप सिंह – भारत – 2024

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच गयाना में होगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...