
Jay Shah (Pic Source-X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया। जैसे ही मैच को भारत ने अपने नाम किया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह खुशी से झूम उठे।
बता दें, इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए थे। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 120 रनों की जरूरत थी। हालांकि, टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई और भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की।
तमाम क्रिकेट फैंस भारत की इस जीत से काफी खुश थे। जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दो विकेट हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किए।
मैच के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह भी टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि जय शाह स्टेडियम में आए तमाम क्रिकेट फैंस से भारतीय टीम को चीयर करने के लिए कह रहे हैं। वो खुद भारतीय टीम के लिए ताली बजाते हुए नजर आए।
यह रही वीडियो:
Jay Shah killed it 😂😂🔥🔥#INDvsPAK pic.twitter.com/8xd9z5vdmE
— Cricpedia. (@_Cricpedia) June 10, 2024
इस मुकाबले में भारत की ओर से बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया। जवाब में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की एक ना चली। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।
भारत ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान से पहले टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी। अब उन्हें अपना अगला मैच 12 जून को USA के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलना है। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और USA के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

