Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान के खिलाफ कहीं रोहित शर्मा ना हो जाए फ्लॉप? बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड रहा है निराशाजनक

Rohit Sharma and Shaheen Afridi (Pic Source-Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतरीन मैच खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क में होगा। तमाम क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भी रोहित शर्मा मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल टी20 क्रिकेट में ऐसा देखा गया है कि रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशानी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी है जो भारतीय कप्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उन्हें जल्द आउट कर सकते हैं। रोहित शर्मा के टी20 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड की बात की जाए तो 73 पारी में भारतीय कप्तान ने 27.19 के औसत और 134.03 के स्ट्राइक रेट से 571 रन बनाए हैं। हालांकि 21 बार उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा का फॉर्म रहा है खराब

रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ टी20 प्रारूप में 25 छक्के और 59 चौके जड़े हैं। यही नहीं उन्होंने 189 डॉट गेंदें भी खेली है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया था। अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी रोहित शर्मा के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

हालांकि भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा के अलावा भी कई मैच विनर खिलाड़ी है। पाकिस्तान की बात की जाए तो अगर उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो टीम को भारत के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी है। भारतीय टीम आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’

R Ashwin (Photo Source: X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सीएसके खिलाड़ी का कहना है...

AUS vs BAN: कैमरन ग्रीन का विकेट लेते ही Taskin Ahmed ने किया अनोखा सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

AUS vs BAN: Taskin Ahmed Pulls Off Unforgettable Celebration After Dismissing Cameron Green (image via X) Taskin Ahmed celebration: 13 अगस्त, 2026 को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया...

“Devdutt Padikkal अच्छा विकल्प हैं” – भारत के नंबर-3 को लेकर AB de Villiers का बड़ा बयान

AB de Villiers Backs Devdutt Padikkal Over Sarfaraz Khan for India’s No. 3 Spot (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले पैर की उंगली की...

Duleep Trophy: वसीम जाफर से लेकर सुनील गावस्कर तक, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

Most Runs in Duleep Trophy History (image via getty) Most Runs in Duleep Trophy History: दलीप ट्रॉफी 2026-27 भारत का 63वां घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। यह 23 अगस्त से...