Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों 9 जून को भारत पाकिस्तान को दे सकते हैं करारी शिकस्त

India Team (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट में अभी तक कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को मात दी थी और इस टूर्नामेंट का अपना आगाज धमाकेदार तरीके से किया था। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्हें अपने पहले मैच में USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि आगामी मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों 9 जून को होने वाले मैच में भारत पाकिस्तान को दे सकती है करारी शिकस्त।

1- भारत का आत्मविश्वास इस समय काफी ज्यादा है

India Team (Pic Source-X)

भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और भारत के लिए मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा था। भले ही विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ बड़े स्कोर ना बना पाए हो लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें धुआंधार पारी खेलते हुए देखा जा सकता है।

यही नहीं टीम के गेंदबाजों ने भी आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं पाकिस्तान की बात की जाए तो USA के खिलाफ मिली हार का बाद टीम का आत्मविश्वास काफी गिर गया होगा। भले ही आगामी मैच में पाकिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है लेकिन भारत को न्यूयॉर्क में मात देना इतना आसान नहीं होगा।

2- रोहित शर्मा और ऋषभ पंत इस समय है ज़बरदस्त फ़ॉर्म में

Rishabh Pant (Photo Source: ICC/Insta)

भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। ऋषभ पंत ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 36 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यही नहीं इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

ऋषभ पंत के अलावा रोहित शर्मा ने भी बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में और आयरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेली थी। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। अब बस तमाम भारतीय फैंस ही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली भी अपनी लय जल्द से जल्द पकड़ ले। अगर विराट कोहली भी अपने जबरदस्त फॉर्म में वापस आ जाते हैं तो भारत को रोकना इस पूरे टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

3- न्यूयॉर्क के पिच को भारतीय टीम ज्यादा अच्छी तरह से जानती है

India Team (Pic Source-X)

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने न्यूयॉर्क की पिच में ही आयरलैंड के खिलाफ मैच खेला था। यही नहीं टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी इस वेन्यू में भाग लिया था।

पाकिस्तान ने USA के खिलाफ Dallas में हार का सामना किया था। न्यूयॉर्क की पिच में गेंदबाजों के लिए काफी मदद है और बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां की पिच के बारे में भारतीय टीम को काफी अच्छी तरह से पता है, वहीं पाकिस्तान टीम को इस वेन्यू के बारे में फिल्हाल ज्यादा पता नहीं है। भले ही टीम के पास अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन बल्लेबाजों को भी यहां जबरदस्त बल्लेबाजी करने की बेहद जरूरत है। यही वजह है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में मुकाबला जीतने में सक्षम है।

আরো ताजा खबर

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...

“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

ICC CEO Sanjog Gupta Calls for Structure to Save ODIs and Test Cricket (image via X) बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर...