Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: क्रिस जॉर्डन ने USA के खिलाफ ली हैट्रिक, इंग्लैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई होने वाली पहली टीम बनी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: क्रिस जॉर्डन ने USA के खिलाफ ली हैट्रिक, इंग्लैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई होने वाली पहली टीम बनी

England Team (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है।

इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक पूरी की। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन पर अपने सभी विकेट खो दिए। टीम की शुरुआत इस मुकाबले में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और Andries Gous 8 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीवन टेलर भी 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

टीम की ओर से नीतीश कुमार ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। नीतीश कुमार के अलावा हरमीत सिंह ने 21 रनों की पारी खेली जबकि कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए। कप्तान आरोन जोन्स 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने अली खान, Nosthush Kenjige और सौरभ नेत्ररावालकर को आउट कर यह हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। क्रिस जॉर्डन के अलावा सैम करन और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट झटके।

इंग्लैंड ने 10 ओवर के भीतर ही जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने अमेरिका के खिलाफ बिना विकेट खोए 9.4 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम किया। टीम की ओर से विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 83* रनों की आक्रामक पारी खेली। बटलर ने अमेरिका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

बटलर के अलावा फिल साल्ट ने 25* रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहला विकेट के लिए 9.4 ओवर में 117 रनों की आक्रामक साझेदारी हुई। बता दें, इस मुकाबले में जोस बटलर ने हरमीत सिंह के एक ओवर में 32 रन जड़े। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...