Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: कनाडा के कलीम सना का यही है सपना, अपने दोस्त बाबर आजम का विकेट महत्वपूर्ण मैच में हासिल कर पाए

Babar Azam and Kaleem Sana (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। USA के खिलाफ बाबर आजम ने 43 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी जबकि भारत के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। इन दोनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

अब अगर पाकिस्तान को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है। पाकिस्तान को अब अपना अगला मैच आज यानी 11 जून को कनाडा के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले कनाडा के तेज गेंदबाज कलीम सना ने यह इच्छा जताई है कि वो पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का विकेट लेना चाहते हैं। बता दें, कलीम सना पाकिस्तान के हैं और बाबर आजम के दोस्त भी हैं।

दोनों ने एक साथ 7 साल क्रिकेट खेला है इसके बाद कलीम कनाडा शिफ्ट हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कनाडा के तेज गेंदबाज ने कहा कि वो नई गेंद के गेंदबाज है और उनका यही लक्ष्य होगा कि वो दोनों टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का विकेट झटके।

कलीम सना ने जिओ न्यूज़ को बताया कि, ‘मैं नई गेंद का गेंदबाज हूं तो मेरा टारगेट यही होगा कि मैं मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का विकेट अपने नाम कर सकूं। बाबर विरोधी टीम के हैं और मैंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच पाकिस्तान में खेला था।’

न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला जाएगा यह रोमांचक मुकाबला

कनाडा ने अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दूसरे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। USA के खिलाफ कनाडा को करारी शिकस्त मिली थी जबकि टीम ने आयरलैंड को हराया था। कनाडा भी इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कनाडा ने न्यूयॉर्क स्टेडियम में 137 रन बनाए थे जो यहां का इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल है।

पाकिस्तान की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाजों को कनाडा के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। अगर यह मैच पाकिस्तान हार जाता है तो वो सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...