Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: एक जगह जहां बांग्लादेश को परेशानी हो रही है वो है शाकिब अल हसन: आकाश चोपड़ा

Shakib Al Hasan (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रनों से हराया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया। बांग्लादेश इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकते थे लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरने की वजह से टीम मैच को अपने नाम नहीं कर पाई।

मैच के खत्म होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बांग्लादेश की हार को लेकर अपना पक्ष रखा है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक शाकिब अल हसन इस टूर्नामेंट में टीम की ओर से रन बनाने में नाकाम रहे हैं और इसी वजह से बांग्लादेश को काफी परेशानी हो रही है। बता दें, शाकिब अल हसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और तीन रन बनाकर आउट हो गए थे।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि, ‘डीआरएस की वजह से यह मुकाबला पूरी तरह से बदल गया था। महमुदुल्लाह रियाद उस समय स्ट्राइक में थे और आपको वो रन नहीं मिले जो मिलने चाहिए थे और उतने ही रन से आप मैच हारे। एक जगह जहां बांग्लादेश को परेशानी हो रही है वो है शाकिब अल हसन।

चाहे गेंद हो या बाला उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस मैच में भी शाकिब रन नहीं बना पाए थे और इसी वजह से टीम को काफी परेशानी हुई। दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की।’

दक्षिण अफ्रीका टीम की पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जमकर प्रशंसा की

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘सच्चाई यही है कि अगर ग्रुप ऑफ डेथ की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका सबसे अच्छी टीम रही है। उन्होंने तो जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसकी आपको बिल्कुल उम्मीद नहीं होती है।

टीम के सलामी बल्लेबाज शुरुआत में ही अपना विकेट खो बैठे थे और नई गेंद से कोई भी नहीं खेल पा रहा था। लेकिन क्लासेन और डेविड मिलर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। बांग्लादेश के गेंदबाज ने भी अपना काम बखूबी से निभाया। तंज़िम ने शानदार गेंदबाजी की।’

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...