Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: आजम खान अभी सिर्फ 25 साल के हैं और उन्हें ऐसे ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए: राशिद लतीफ

Azam Khan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान राशिद लतीफ ने आजम खान को अपना समर्थन दिया है। बता दें, युवा खिलाड़ी आजम खान को उनके शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आजम का प्रदर्शन फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में तो काफी अच्छा रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे है।

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में भी आजम खान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और उन्होंने दो आसान से कैच विकेटकीपिंग करते हुए छोड़ दिए थे। राशिद लतीफ के मुताबिक इस समय आजम खान काफी दबाव में है और उनके शरीर को लेकर युवा खिलाड़ी की आलोचना करना सही बात नहीं है।

राशिद लतीफ ने द इंडियन एक्सप्रेस में आजम खान को लेकर बोला कि, ‘वो इस समय काफी दबाव में है। आजम के शरीर को लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। टी20 क्रिकेट में आजम खान काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। स्पिनर्स के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज काफी घातक साबित हो सकते हैं और तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। इस लड़के के लिए मुझे बहुत ही बुरा लगता है, वो अभी 25 साल के ही हैं और उन्हें ऐसे ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।’

आजम खान की जगह मोहम्मद रिजवान को विकेटकीपिंग करनी चाहिए: राशिद लतीफ

राशिद लतीफ ने आगे कहा कि, ‘मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं और वो टीम के लिए वॉरियर रहे हैं। विकेटकीपर स्टंप्स के पीछे से खेल को आगे बढ़ाते हैं। बात सिर्फ DRS कि नहीं है लेकिन खेल के बाकी महत्वपूर्ण चीजों को लेकर भी है। रिजवान डीप में फील्डिंग कर रहे हैं जो गलत बात है।

बाबर आजम की कप्तानी इस चीज में काफी गलत रही है। उन्हें रिजवान की जरूरत है और अगर वो पाकिस्तान के विकेटकीपर नहीं है तो टीम को इस वर्ल्ड कप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।’

पाकिस्तान को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मुकाबला 6 जून को USA के खिलाफ खेलना है। टीम इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...