Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: आखिरकार कनाडा को मात देकर पाकिस्तान ने दो अंक कर ही लिए अपने नाम, सुपर 8 में अभी भी बना सकते हैं अपनी जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2024: आखिरकार कनाडा को मात देकर पाकिस्तान ने दो अंक कर ही लिए अपने नाम, सुपर 8 में अभी भी बना सकते हैं अपनी जगह

Pakistan Team (Pic Source-X)

आज यानी 11 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में दो अंक हासिल कर लिए हैं और वो अभी भी सुपर 8 में अपनी जगह बना सकती है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए। टीम की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कनाडा की ओर से आरोन जॉनसन एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ लगातार आक्रामक क्रिकेट खेला। आरोन जॉनसन के अलावा कप्तान साद बिन जफर ने 10 रनों की पारी खेली जबकि कलीम सना ने 13* रनों का योगदान दिया। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके जबकि हारिस रउफ ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। नसीम शाह ने एक विकेट झटका जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए खेली मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी

पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 107 रन बनाने थे लेकिन उन्होंने 18 ओवर के भीतर ही यह मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और सैम अयूब 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द करने के बाद पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 33 रनों का योगदान दिया जबकि अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 53* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों की बहुमूल्य पारी की वजह से ही पाकिस्तान ने कनाडा को हराया। फखर ज़मान एक बार फिर फ्लॉप रहे और चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...