Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: अगर जीतना है पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच तो कनाडा को यह तीन चीज़ें करनी होगी सही

Canada (Pic SOURCE-X)

आज यानी 11 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच पाकिस्तान और कनाडा के बीच न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। बता दें, अगर पाकिस्तान कनाडा के खिलाफ मैच हार गया तो वो सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगा।

कनाडा की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कनाडा को अमेरिका ने 7 विकेट से हराया था जबकि आयरलैंड के खिलाफ टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी। कनाडा के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपना पिछला मैच जीता है और टीम अभी काफी अच्छे फॉर्म में है।

पाकिस्तान के खिलाफ भी कनाडा जीत दर्ज जरूर करना चाहेंगे। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं 3 चीजों के बारे में जिसकी मदद से कनाडा पाकिस्तान को आगामी मैच में मात दे सकता है।

1- कनाडा को फील्डिंग अच्छी करनी होगी

Canada (Pic SOURCE-X)

सबसे पहली चीज जो कनाडा को आगामी मैच से पहले सुधारनी होगी वो है उनकी फील्डिंग। फील्डर को जो भी मौके मिलते हैं उन सब को उन्हें पकड़ना होगा। अगर टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो पाकिस्तान के ऊपर काफी दबाव आ जाएगा।

पाकिस्तान को सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच को लंबे अंतर से जीतना बेहद जरूरी है। कनाडा के खिलाफ टीम बड़ा स्कोर बनाने के लिए आक्रामक शॉट्स जरूर खेलना चाहेगी। यही वजह है कि कनाडा को अच्छी फील्डिंग करनी बेहद जरूरी है ताकि वो कैच लेकर और विरोधी टीम के खिलाड़ियों को रनआउट कर यह मैच अपने नाम कर सकें।

2- पावरप्ले का इस्तेमाल अच्छी तरह से करना होगा

PAKISTAN vs CANADA (Image Credit- Twitter X)

कनाडा के बल्लेबाजों को भी इस मैच में अपना काम बखूबी से करना होगा। नई गेंद से कनाडा को पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे। यही नहीं उन्हें अपना विकेट भी बचाकर खेलना होगा।

अगर कनाडा पावरप्ले में बिना विकेट खोए 40 या उससे ज्यादा रन बना लिए तो पाकिस्तान टीम के ऊपर दबाव आ जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में कनाडा टीम के बल्लेबाज पावरप्ले का इस्तेमाल अच्छी तरह से नहीं कर पाए थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

3- पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रखना होगा खामोश

Mohammad Rizwan (Photo Source: Getty Images)

इस मैच में कनाडा के गेंदबाजों को सबसे महत्वपूर्ण काम करना होगा। उन्हें पाकिस्तान के बल्लेबाजों को शांत रखना होगा। पाकिस्तान की निगाहें कनाडा के खिलाफ बड़ा स्कोर को बनाने पर होगी। मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और फखर ज़मान पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे।

अगर इन खिलाड़ियों को जल्द से जल्द आउट कर दिया तो कनाडा मैच में आगे हो जाएगा। कनाडा के पास ऐसे कई गेंदबाज हैं जो लगातार अंतराल में विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में पूरी तरह से आगे करने में सक्षम है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...