
Ireland Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
आज यानी 5 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला भारत और आयरलैंड के बीच न्यूयॉर्क में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। यह दोनों ही टीमों का इस सीजन का पहला मुकाबला है।
टी20 प्रारूप में आयरलैंड का प्रदर्शन भारत के खिलाफ काफी खराब रहा है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि एक रद्द हो गया है। आगामी मैच को आयरलैंड अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य चीज़ें जो आयरलैंड को भारत के खिलाफ जीतने के लिए करनी बेहद जरूरी है।
1- पावरप्ले में तेज गेंदबाज और स्पिन का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है
Ireland Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
रिपोर्ट की मानें तो आयरलैंड के खिलाफ भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपनी करते हुए देखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह आयरलैंड के लिए काफी गंभीर बात होगी। हालांकि अगर आयरलैंड को यह मैच जीतना है तो उन्हें पावरप्ले में इन दोनों ही बल्लेबाजों को आउट करना होगा।
बता दें, रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया है जबकि विराट कोहली स्पिन के खिलाफ पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। अगर आयरलैंड को यह मैच जीतना है तो जोशुआ लिटिल और जॉर्ज डॉकरेल को पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और इन दोनों बल्लेबाजों का विकेट हासिल करना होगा। अगर भारत की ओर से यह दोनों बल्लेबाज पावरप्ले में आउट हो गए तो टीम को मिडिल ओवर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
2- मिडिल ओवर्स में भी स्पिनर्स को अपनी छाप छोड़नी होगी
George Dockrell (pic source-twitter)
आयरलैंड के लिए सबसे मुख्य बात यह है कि उन्हें मिडिल ओवर्स में भारत के बल्लेबाजों के खिलाफ कम से कम रन देने होंगे और उनके विकेट भी लेने पर है जरूरी है। न्यूयॉर्क की पिच में ऐसा देखा गया है कि गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और अगर आयरलैंड ने भारत को 150 रन के नीचे के स्कोर पर रोक दिया तो उनके लिए मैच जीतना आसान हो जाएगा।
आयरलैंड के पास मिडिल ओवर्स के लिए ऐसे कई बल्लेबाज है जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आयरलैंड के सभी खिलाड़ी को इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।
3- धीमी पिच में आयरलैंड को दिखाना होगा बेहतरीन प्रदर्शन
Ireland vs Netherlands (Photo Source: X/Twitter)
भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेला था। वहीं आयरलैंड को इस पिच के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है। इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था जिसमें गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी थी और दक्षिण अफ्रीका ने मैच अपने नाम किया था।
भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें इस पिच के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। हालांकि अगर आयरलैंड न्यूयॉर्क के मैदान को अच्छी तरह से समझ लेते हैं तो वो यहां भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों को यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना बेहद जरूरी है।
Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’
Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

