Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही BCB का यू-टर्न, नजमुल इस्लाम की हुई वापसी

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही BCB का यू-टर्न, नजमुल इस्लाम की हुई वापसी

Nazmul Islam T20 World Cup (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। बोर्ड ने कुछ ही दिनों पहले हटाए गए निदेशक एम नजमुल इस्लाम को फिर से फाइनेंस कमेटी का चेयरमैन बना दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब बोर्ड पहले ही आलोचनाओं और अंदरूनी विवादों से घिरा हुआ है।

दरअसल, भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के तय कार्यक्रम के तहत खेलने से इनकार करने के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट में भारी हलचल मच गई।

इसी बीच नजमुल इस्लाम को बोर्ड में विरोध और खिलाड़ियों की नाराजगी के चलते उनके पद से हटा दिया गया था। लेकिन अब बीसीबी की बोर्ड मीटिंग में उनके खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब की समीक्षा के बाद, उन्हें दोबारा उसी पद पर बहाल कर दिया गया। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, नजमुल इस्लाम की सफाई से बोर्ड संतुष्ट हो गया, जिसके बाद यह फैसला पलट दिया गया।

बीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुशासन समिति की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई थी और अध्यक्ष के निर्देश पर नजमुल इस्लाम की वापसी को मंजूरी दी गई। अनुशासन समिति के चेयरमैन फैयाज़ुर रहमान ने भी पुष्टि की कि अंतिम फैसला पूरे बोर्ड ने लिया।

विवादित बयान के बाद हंगामा, ICC के फैसले को BCB ने किया स्वीकार

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था, जब नजमुल इस्लाम ने एक बयान में पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उन्हें भारतीय एजेंट तक कह दिया था। इस बयान के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में भारी नाराजगी देखने को मिली।

वहीं, बीसीबी मीडिया कमेटी के चेयरमैन हमजाद हुसैन ने आईसीसी के फैसले पर बोर्ड का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि बीसीबी ने आईसीसी के निर्णय को स्वीकार कर लिया है और अब किसी तरह की कानूनी लड़ाई या मध्यस्थता का रास्ता नहीं अपनाया जाएगा।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...