Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के एक महीने बाद, अपने कैच को लेकर SKY ने फिर से बोली स्पेशल बात

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के एक महीने बाद अपने कैच को लेकर SKY ने फिर से बोली स्पेशल बात

(Image Credit- Instagram)

29 जून 2024 के दिन टीम इंंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जहां रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी जंग में साउथ अफ्रीका को हराया था। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक बेहद अहम कैच पकड़ा था, जिसे लेकर अब फिर से उन्होंने बयान दिया है और ये वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

किस का कैच पकड़ा था SKY ने?

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी, वहीं ये आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या डाल रहे थे। इसी आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का कैच पकड़ा था, जो बिल्कुल भी आसान नहीं था और उसके बाद टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखते हुए इतिहास रच दिया था।

SKY ने फिर से याद किया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का वो कैच…

*टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का वो कैच मेरे साथ जिंदगी भर रहने वाला है- SKY।
*ऐसे कैचोंं का अभ्यास करता था, लेकिन नहीं पता ऐसा पल वर्ल्ड कप में आएगा- यादव
*सूर्यकुमार बोले- मैं हमेशा Grateful रहूंगा कि ऐसा कैच मैंने स्पेशल मौके पर पकड़ा था
*ये एक महीना या एक साल याद रखने जैसा पल नहीं है, इसे मैं हमेशा याद रखूंगा- SKY।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर ये वीडियो किया गया है शेयर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं SKY के उस सुपर कैच पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

एक भी मैच नहीं हारी थी टीम इंडिया

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी, जहां पहले ग्रुप स्टेज में रोहित की टीम ने आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान और USA को मात दी थी। उसके बाद सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराया था। सेमीफाइनल में रोहित की सेना ने इंग्लैंड को हराते हुए साल 2022 का बदला लिया था, जिसके बाद फाइनल मे साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की कहानी लिख खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था और उस समय धोनी टीम के कप्तान थे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...