Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अचानक लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अचानक लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Dawid Malan. (Image Source: ECB X)

इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया है। बता दें, डेविड मलान हमेशा से ही इंग्लैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

मलान ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और सिर्फ 7 साल में उन्होंने इसे अलविदा भी कह दिया। हालांकि अपने छोटे से करियर में इस खिलाड़ी ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो किसी भी खिलाड़ी को हासिल करना बहुत ही मुश्किल होता है। डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 मैच खेले। मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 8 शतक लगाए। मलान ने 22 टेस्ट में 1074 रन बनाए हैं जबकि 30 वनडे मैच में उनके नाम 1450 रन है। जहां एक तरफ टेस्ट में डेविड मलान ने सिर्फ एक शतक जड़ा है वहीं दूसरी ओर वनडे में उनके नाम 6 शतक है।

62 टी20 मुकाबलों में मलान ने 36.38 के औसत और 132.49 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में भी एक शतक बनाया है और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 106 रन का है। मलान दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रहे जो टी20 रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने में कामयाब रहे। विराट कोहली ने भी टी20 रैंकिंग में लंबे वक्त तक नंबर 1 पोजिशन पर कब्जा कायम किया हुआ था लेकिन उनकी सर्वाधिक रेटिंग 897 थी।

मलान ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

The Times से बात करते हुए मलान ने कहा कि, ‘व्हाइट गेंद फॉर्मेट में मैंने अपनी ओर से हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट ने मुझे काफी चीजों के बारे में बताया है। मुझे इस बात का काफी अफसोस रहेगा कि टेस्ट फॉर्मेट में मैं अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। यह प्रारूप सच में काफी मुश्किल रहा है और आप लगातार 5 दिन क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। चौथे या पांचवें टेस्ट से मेरे प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन मैंने कभी भी हार नहीं मानी और अपनी टीम की ओर से हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया।’

भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इस खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया हो लेकिन डेविड मलान फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी काफी नजदीक है और इंग्लैंड को डेविड मलान की कमी काफी खलने वाली है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...