Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप को याद कर भावुक हुए Sanju Samson, अपने फैन्स के लिए भी दे डाला बड़ा बयान

Sanju Samson And Rohit (Image Credit- Instagram)

हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, जहां इस टीम का Sanju Samson भी हिस्सा थे। भले ही पूरे टूर्नामेंट में संजू को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी काफी खुश है। जहां हाल ही में संजू ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही है और साथ ही कुछ बड़े खुलासे भी किए हैं।

लोगों का समर्थन मिलने पर बोले Sanju Samson

इस इंटरव्यू के दौरान Sanju Samson ने फैन्स से मिल रहे समर्थन को लेकर भी बात, इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दे डाला। संजू ने कहा कि- मुझे पूरे देश से फैन्स का साथ मिला, साथ ही Malayalis के अलावा मुझे न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से भी लोगों का समर्थन मिला और ये काफी ज्यादा शानदार था मेरे लिए। साथ ही संजू ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूं, लेकिन टीम में शामिल होने और टी-20 विश्व कप जीतने के बाद ही मुझे एहसास हुआ कि ये आसान काम नहीं था।

Sanju Samson अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के बारे में सोच रहे हैं

*Sanju Samson बोले- पिछले 3-4 महीने मेरे करियर के लिए काफी शानदार रहे हैं।
*वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना सपना पूरा होने जैसा था, जो 3-4 साल पहले देखा था-संजू।
*संजू ने कहा कि- श्रीलंका के खिलाफ मैं उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया।
*वैसे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अभी तक कुल 16 वनडे और 30 टी20 मैच खेले हैं।

मुंबई से ये खास पोस्ट शेयर किया था Sanju Samson ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

कप्तान रोहित के साथ संजू की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

हाल ही में सुपर फ्लॉप साबित हुए था ये खिलाड़ी

कुछ समय पहले ही टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीती थी, जहां इस सीरीज में संजू सैमसन भी खेले थे। वहीं इस सीरीज के 2 मैचों में संजू को मौका मिला था, लेकिन दोनों ही मैचों में इस खिलाड़ी ने सुपर फ्लॉप प्रदर्शन किया था। जहां संजू दूसरे टी20 और तीसरे टी20 मैच में भी शून्य पर आउट हुए थे, जिसके बाद फैन्स ने उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर Troll किया था। अब जल्द ही संजू अपनी Kerala टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...