Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी USA क्रिकेट के लिए बहुत कुछ है: कोरी एंडरसन

Corey Anderson (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सह-मेजबान यूएसए टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम के खिलाफ जीत हासिल कर, सभी को चौंका दिया था।

हालांकि, लीग स्टेज वाले प्रदर्शन को यूएसए सुपर 8 में जारी नहीं रख पाई। सुपर 8 में उसे पहले वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और उसके बाद इंग्लैंड ने बुरी तरह हराया है। तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद, जारी टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए का सफर खत्म हुआ था।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में यूएसए टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन (Corey Anderson) ने बड़ा बयान दिया है। एंडरसन का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी यूएसए क्रिकेट के लिए बहुत कुछ है।

कोरी एंडरसन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ बाराबडोस में मिली हार के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस के दौरान कोरी एंडरसन ने कहा- सुपर 8 में जगह बनाना स्पष्ट रूप से USA के लिए एक ऐतिहासिक मौका था। टूर्नामेंट से बाहर होने पर खिलाड़ी निराश है। उनके साथ मुझे भी चोट लगी है।

जब आप यह खेल खेलते हैं, तो आपकी साख हमेशा दांव पर लगी रहती है। आप कभी भी बुरी तरह नहीं हारना चाहते। हम इस बात से निराश है कि हम जानते हैं कि हम इन बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन नहीं कर पा रहे हैं।

लेकिन अंत में हमने जो टूर्नामेंट में किया है, उसपर गर्व महसूस कर सकते हैं। हमने इस टूर्नामेंट में पूरी दुनिया का ध्यान यूएसए की ओर आकर्षित किया है। इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम ने जो किया, उस पर मुझे गर्व है। यूएसए का क्रिकेट भविष्य अच्छा है और टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी USA क्रिकेट के लिए बहुत कुछ है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...