Skip to main content

ताजा खबर

टी20 में रोहित शर्मा अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ नहीं दिखा पाए हैं अपना कमाल, जाने उनके आंकड़ों के बारे में यहां

टी20 में रोहित शर्मा अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ नहीं दिखा पाए हैं अपना कमाल, जाने उनके आंकड़ों के बारे में यहां

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय जबरदस्त फॉर्म में है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन के अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा था। रोहित शर्मा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ भी वो बहुमूल्य पारी खेलना चाहेंगे। हालांकि टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ काफी निराशाजनक रहा है।

बता दें, रोहित शर्मा ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने महज 114 रन बनाए हैं। उनका पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में था। टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों में 30* रनों की शानदार पारी खेली थी।

इसके बाद 2012 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं की थी। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ चार रन बनाए थे। भले ही भारतीय टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी इवेंट्स में काफी अच्छा रहा है लेकिन रोहित शर्मा उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं। अब आगामी मैच में रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए धुआंधार पारी खेलना चाहेंगे।

न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला

भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आयरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने इसी वेन्यू में अपना मैच खेला था और उसे जीता था। यही नहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने वार्मअप मैच न्यूयॉर्क स्टेडियम में ही खेला था। पाकिस्तान को इस पिच के बारे में ज्यादा नहीं पता है और भारत इसी का फायदा उठाना चाहेगा।

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। यही नहीं बल्लेबाजों में ऋषभ पंत भी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्हें इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टीम के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे थे। अगर पाकिस्तान को यह मैच जीतना है तो कप्तान बाबर आजम और बाकी बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेली होगी और गेंदबाजों को भी अपनी छाप जरूर छोड़नी होगी।

আরো ताजा खबर

13 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में 13...

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...