Skip to main content

ताजा खबर

टी20 क्रिकेट में हालिया सफलता का श्रेय संजू सैमसन ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को दिया, जानें क्या कहा? 

Sanju Samson (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) हाल के दिनों में टी20 क्रिकेट में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। हाल में ही उन्होंने डरबन के किंग्समीड मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी।

मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी ने न केवल भारत को 61 रन से जीत दर्ज करने में मदद की, बल्कि चार मैचों की श्रृंखला में बढ़त लेने में भी मदद की। साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बने हैं।

दूसरी ओर, अब उन्होंने फाॅर्म और खराब समय को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है। संजू ने बताया है कि कैसे कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के महत्वपूर्ण फोन कॉल उनके करियर में महत्वपूर्ण टर्निंग पाॅइंट साबित हुए।

संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम साउथ अफ्रीका डरबन में हुए पहले मैच के बाद, आयोजित पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- जब आपके पास सूर्यकुमार यादव और गौतम भाई और वीवीएस लक्ष्मण सर जैसे सहायक कप्तान होते हैं, तो वे सभी विफलताओं के दौरान आपको सपोर्ट करते हैं।

संजू ने आगे कहा- जब आप फेलियर होते हैं तो वे आपसे किस तरह से बात करते हैं, यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। हर कोई जानता है कि अगर एक खिलाड़ी बुरे दौर से गुजर रहा है, तो वह भटक सकता है। उस समय मुझे सूर्या और गौती भाई से बहुत सारे फोन काॅल आए, उन्होंने मुझे बताया है कि उस टाइम में मुझे क्या काम करना है।

टी20 में 7 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने सैमसन

साथ ही बता दें कि संजू हाल में ही सबसे तेज 7000 रन बनाने संयुक्त रूप से 7वें बल्लेबाज बने हैं। संजू ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें इस कारनामे को करने के लिए 305 पारियां लगी थीं। संजू ने 269 पारियों में 7 हजार टी20 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...