Skip to main content

ताजा खबर

टी20 कप्तानी मिलने के बावजूद लालची हो रहे सूर्यकुमार यादव, अब टीम में चाहिए एक और चीज, बोले- “मुझे भी…!”

टी20 कप्तानी मिलने के बावजूद लालची हो रहे सूर्यकुमार यादव अब टीम में चाहिए एक और चीज बोले- मुझे भी

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का नेतृत्व किया था और भारत को सीरीज भी जितवाई थी। टीम के कप्तान बनाए जाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी एक इच्छा अधूरी है।

टेस्ट टीम में जगह चाहते हैं सूर्यकुमार यादव 

सूर्यकुमार यादव के मुताबिक वह भारत की टेस्ट टीम में फिर से जगह पाना चाहते हैं। बता दें कि, वह टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए बुची बाबू घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इतना ही नहीं, सूर्यकुमार ने कहा कि टेस्ट टीम में शामिल होना उनके हाथ में नहीं है, लेकिन घरेलू प्रतियोगिता में खेलना उनके हाथ में है, इसलिए वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि टीम में उन्हें चुना जा सके।

सूर्यकुमार ने टेस्ट टीम में वापसी को लेकर क्या कहा?

“बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं भी उस टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहता हूं। टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद मैं चोटिल हो गया। बहुत से खिलाड़ियों को मौके मिले और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वे खिलाड़ी हैं जो इस समय मौके के हकदार हैं। आगे जाकर, अगर मुझे खेलना है, तो यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। अभी मेरे नियंत्रण में यही है कि मैं यह टूर्नामेंट (बुची बाबू) खेलूं, फिर दलीप ट्रॉफी खेलूं और फिर हम देखेंगे कि क्या होता है।”

कब शुरू हो रहा दलीप ट्रॉफी और बुची बाबू टूर्नामेंट?

दलीप ट्रॉफी 5 सितंबर से शुरू होगा। सूर्यकुमार इस सीरीज में खेलेंगे। दलीप ट्रॉफी से पहले, सूर्यकुमार मंगलवार को कोयंबटूर में टीएनसीए इलेवन के खिलाफ बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलते नजर आएंगे।

सूर्याकुमार यादव का टेस्ट डेब्यू

सूर्या ने 2023 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच खेला था। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...