Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से वेस्टइंडीज हुआ बाहर, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से वेस्टइंडीज हुआ बाहर सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया

WI vs ENG (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 50वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ-ल्युइस नियम के तहत 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। टार्गेट का पीछा करते हुए जब साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवर में 15/2 था, तभी बारिश आ गई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रनों का टार्गेट मिला। प्रोटियाज टीम ने इस लक्ष्य को 16.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

WI vs ENG: इस मैच में फ्लॉप रहे विंडीज के बल्लेबाज

मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी काफी ज्यादा खराब रही। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर सिर्फ 135 रन ही बना सकी। रोस्टन चेज ने कैरेबियाई टीम के लिए सर्वाधिक 42 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 34 गेंद पर 35 रन बनाए।

हालांकि बाकी बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और इसी वजह से टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। आंद्रे रसेल ने आखिर के ओवरों में दो छक्के जरुर लगाए थे लेकिन एनरिक नॉर्खिया ने डायरेक्ट हिट के जरिए उन्हें रन आउट कर दिया और इससे वेस्टइंडीज के बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।४

WI vs SA: जैसे-तैसे मिली दक्षिण अफ्रीका को जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ही उनके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। एडन मार्करम ने 18 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंद पर 29 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 10 गेंद पर 22 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश जरूर की।

हालांकि इन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कैरेबियाई टीम ने वापसी कर ली थी लेकिन इसके बावजूद वो मुकाबला नहीं जीत पाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज का टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। ग्रुप 2 से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...