Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम ने की थी मैच फिक्सिंग, पाक पत्रकार ने लगाए संगीन आरोप, वीडियो आग की तरह हुआ वायरल

Babar Azam & Pak journalist (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई थी, जिसके बाद से टीम के कप्तान बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही है। बाबर आजम समेत पूरी टीम को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके के बीच बाबर आजम को लेकर एक और चौंकाने खुलासा हुआ है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड से बाहर होने के बाद कप्तान बाबर आजम पर अब मैच फिक्सिंग के आरोप लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यूएसए के खिलाफ मैच हारने के लिए बाबर को महंगे-महंगे गिफ्ट मिले हैं। यह आरोप और किसी ने नहीं बल्कि उन्हीं के देश के सीनियर पत्रकार मुबाशिर लुकमान ने लगाए हैं। उनका बाबर आजम पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने बाबर आजम पर लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप

बता दें, पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। इस मैच में टीम सुपर ओवर में हारी थी। इसके बाद भारत से मिली हार के बाद उनके लिए अगले राउंड के दरवाजे लगभग बंद हो गए थे। इसी बीच लुकमान ने वीडियो में बाबर पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के कप्तान को अंतरराष्ट्रीय मैच हारने के बदले महंगे गिफ्ट मिले हैं।

लुकमान का संदेह उस वक्त और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ हार का सामना किया और आयरलैंड के खिलाफ भी जैसे तैसे करीबी मैच जीता। उनका दावा है कि बाबर की ऑडी ई-ट्रॉन, जिसके बारे में क्रिकेटर ने कहा कि यह उनके भाई की ओर से गिफ्ट है, वो उन्हें संदिग्ध सट्टेबाजों से मिली थी, जबकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दुबई में अपार्टमेंट भी मिले हैं।

These are serious allegations on Babar Azam from senior journalist Mubashir Luqman.
Investigation should be done by PCB.
More to come in upcoming days…#WT20_2024 pic.twitter.com/o1ji2JlApd

— Cric mate (@cricmatee07) June 19, 2024

क्रिक मेट नामक एक ट्विटर यूजर ने लुकमान का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे एक पॉडकास्ट के दौरान बाबर पर यह आरोप लगा रहे है। पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की आखिरी उम्मीद यूएसए बनाम आयरलैंड मैच पर टिकी थी, अगर उस मैच में आयरलैंड जीत जाता तो पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाती, मगर बारिश ने पाकिस्तान के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। ग्रुप-ए से भारत के साथ यूएसए ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...