Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर, DLS नियम को बनाने वाले Frank Duckworth का हुआ निधन

टी-20 वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर DLS नियम को बनाने वाले Frank Duckworth का हुआ निधन
frank duckworth. (Photo Source: X(Twitter)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति के जन्मदाता फ्रैंक डकवर्थ की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार 21 जून को उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डकवर्थ 2014 तक आईसीसी में सलाहकार स्टेटिशियन यानी सांख्यिकीविद् थे। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा टी=20 लीग्स में बारिश से बाधित मैच का नतीजा निकालने के लिए डीएलएस मेथड का इस्तेमाल होता है।

आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने फ्रैंक डकवर्थ के निधन पर कहा, “फ्रैंक एक टॉप स्टेटिशियन थे, जिनका सम्मान उनके साथियों के साथ-साथ क्रिकेट बिरादरी द्वारा भी किया जाता रहा है। उनके द्वारा सह-निर्मित डीएलएस मेथड समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

हमने इसकी शुरुआत के दो दशक से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसका उपयोग जारी रखा है। खेल में फ्रैंक का योगदान बहुत बड़ा रहा है और उनके निधन से क्रिकेट जगत को बहुत दुख हुआ है। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

2001 में ICC ने Frank Duckworth द्वारा बनाए गए DLS नियम को अपनाया था

आपको बता दें कि, फ्रैंक डकवर्थ इंग्लैंड के दिग्गज स्टेटिशियन थे। 1997 में उन्होंने टोनी लुईस के साथ मिलकर बारिश से बाधित मैच के लिए संशोधित टारगेट सेट करने के लिए मेथड तैयार किया था, जिसे 2001 में आईसीसी द्वारा अपनाया गया था।  हालांकि, 2014 में इस नियम के नाम में बदलाव किया गया और इसे डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नाम से जाना जाने लगा, क्योंकि बाद में फ्रैंक और टोनी के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टेटिशियन स्टीवन स्टर्न जुड़े थे।

दरअसल सालों तक इस पर विवाद हुआ था कि बारिश से बाधित मैचों का नतीजा कैसे निकाला जाए। यहां तक कि जब शुरुआत में फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस ने इस मेथड को तैयार किया था तो भी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में जब इन दोनों के साथ स्टीव स्टर्न जुड़े तो इस मेथड में कुछ अहम बदलाव हुए है और अब लगातार यही मेथड यूज होता आ रहा है।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...