Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया

Team India (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024, का दूसरा सेमीफाइनल IND vs ENG के बीच खेला गया। गयाना में खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 171/7 का स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का इस टी-20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और विराट कोहली 9 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में चलते बने। ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 50 गेंद में 73 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

इस साझेदारी को आदिल रशीद ने तोड़ा और रोहित शर्मा अर्धशतक पूरा करने के बाद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में 14वें ओवर में 113 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 39 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 57 रनो की पारी खेली और इस दौरान वह भारत के लिए मेंस टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में अर्धशतक लगाने पहले कप्तान बने।

हिटमैन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर नहीं टिके और वह 36 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी में हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में 23 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी 9 गेंद में नाबाद 17 रन का योगदान दिया। इस तरह भारतीय टीम 172 का लक्ष्य देने में सफल रही। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

IND vs ENG: कुलदीप और अक्षर की फिरकी में फंसे इंग्लिश बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को ठीक-ठाक (26 रन) की शुरुआत मिली लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई और टीम ने 50 रन के अंदर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए। अक्षर पटेल ने जोस बटलर (23), जॉनी बेयरस्टो (0) और मोईन अली (8) को अपना शिकार बनाया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने फिल साल्ट (5) और कुलदीप यादव ने सैम करन (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

हैरी ब्रूक ने पारी संभालने की कोशिश लेकिन रिवर्स स्वीप के प्रयास में बोल्ड हो गए। ब्रूक ने 19 गेंद में 25 रन बनाए। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन 11 रन बनाकर रन आउट हुए। इंग्लैंड ने 16 ओवर में 100 रन पूरे किये लेकिन 17वें ओवर में पारी सिमट गई और अंतिम विकेट जोफ्रा आर्चर (21) का गिरा जो एलबीडबल्यू आउट हुए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद सरफराज खान की पहली सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

SL vs IND: Sarfaraz Khan Reacts to India Test Recall for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट...

SM Trends: 10 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की एक वीडियो को बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीसीसीआई के...

SL vs IND: ‘तैयारियों के लिहाज से शानदार मैच रहा’ – टेस्ट सीरीज से पूर्व भारत की वॉर्म-अप जीत पर बोले सितांशु कोटक

SL vs IND: Sitanshu Kotak Pleased with India’s Warm-Up Win Ahead of Test Series (image via X) रविवार, 9 अगस्त को भारत की टूरिंग टीम ने श्रीलंका XI के खिलाफ...

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...