Skip to main content

ताजा खबर

टीवी जागरूकता मैच में पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को गेंदबाजी करते हुए नजर किरण रिजीजू, वायरल हुआ वीडियो

Anurag Thakur and Kiren Rijiju (Image Credit- Twitter X)

भारत सरकार के पूर्व खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और किरण रिजीजू की एक प्रदर्शनी क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेलते हुए वीडियो, काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में संसदीय कार्य मंत्री रिजीजू भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व चीफ अनुराग को गेंदबाजी करते हुए नजर आए, और इस गेंद पर अनुराग आउट भी हो गए। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बाॅल करार दिया, क्योंकि रिजीजू लाइन के बाहर से गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।

तो वहीं इस नो बाॅल के बाद मिले जीवनदान की वजह से अनुराग ठाकुर ने Lok Sabha Speaker XI की ओर से खेलते हुए Rajya Sabha Chairman XI के खिलाफ 111 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इस पारी की वजह से मुकाबले में लोकसभा स्पीकर XI ने राज्यसभा स्पीकर XI के खिलाफ 73 रनों से जीत हासिल की।

देखें अनुराग ठाकुर और किरण रिजीजू की यह वायरल वीडियो

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में बताएं, तो टीम लोकसभा अध्यक्ष XI का नेतृत्व अनुराग सिंह ठाकुर ने किया, जबकि दूसरी टीम राज्यसभा अध्यक्ष XI की कप्तानी किरण रिजीजू करते हुए नजर आए थे। यह मैच एक फ्रेंडली चैरिटी मैच था, जिसका मकसद टीवी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। इस मैच में संसद के दोनों सदनों के सांसद मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच खेलते हुए नजर आए।

साथ ही आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के लिए साल 2000 में जम्मू कश्मीर के खिलाफ एक फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। यह मैच उनके पेशेवर क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। हालांकि, इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में चले गए। बीते समय में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के अध्यक्ष के अलावा, बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘थाला’ धोनी? आज मना रहे हैं अपना 45वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

MS Dhoni (image via X) आज (7 जुलाई) जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो “कैप्टन कूल” लोकप्रियता और आर्थिक...

एमएस धोनी के कप्तानी रिकाॅर्ड्स की गांगुली, कोहली और रोहित से तुलना पर डालिए एक नजर

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई शानदार कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे अलग नजर आता है। साल 2007 में कप्तानी...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...