Skip to main content

ताजा खबर

टीम हुई टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर, तो इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

David Wiese (Photo Source: Getty Images)

16 जून को नामीबिया की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही नामीबिया का टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर समाप्त हो चुका है। टीम ने अभी तक चार मुकाबले खेले, जिसमें से उन्हें सिर्फ एक मैच में जीत मिली। इसी वजह से नामीबिया की टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई। इसी बीच नामीबिया के स्टार ऑलराउंडर ने टीम की हार के बाद संन्यास का ऐलान किया है।

इंग्लैंड से मिली हार के बाद के नामीबिया के लिए स्टार खिलाड़ी डेविड विजे ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला था। उन्होंने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच 225 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों में 27 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वो अपने आखिरी मैच में टीम को जीत नहीं दिला सके।

डेविड विजे के संन्यास पर नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा कि, वह ओपनिंग नहीं करना चाहते थे। लेकिन यह उसका आखिरी गेम है। उसे बैटिंग करते हुए देखना अच्छा है। वह एक अच्छे व्यक्ति हैं। हमने मैदान के बाहर उनसे बहुत कुछ सीखा है और वह हमारे लिए एक प्रेरणा रहे हैं। सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं करने पर निराश हूं।”

कुछ ऐसा रहा डेविड विजे का इंटरनेशनल करियर

डेविड विजे के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वो 15 वनडे मैचों में 25.38 की औसत से 330 रन बनाने में कामयाब रहे। वनडे में उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं T20I में उनके नाम 40 पारियों में 24.0 की औसत से 624 रन और 59 विकेट दर्ज हैं। विजे ने नामीबिया के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए भी क्रिकेट खेला है।

आपको बता दें कि, 39 साल के डेविड विजे आईपीएल में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 15 मैच खेले, जिसमें कुल 127 रन बनाए और 16 विकेट हासिल किए है। विजे ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह दुनिया भर की क्रिकेट लीग्स में खेलते रहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। सुपर जायंट्स इस मुकाबले...

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

21 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत जारी आईपीएल 2026...

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर...