
(Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant ने करीब डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में दमदार वापसी की है, जहां टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर चला। वहीं अपनी वापसी से पंत काफी ज्यादा खुश है, उनकी ये खुशी इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए देखने को मिल रही है। साथ ही पंत ने अपना अलग गुट भी बना लिया है, जिसका ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर कर डाला है।
आयरलैंड के खिलाफ दमदार पारी खेली थी Rishabh Pant ने
सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ Rishabh Pant के बल्ले का सुपर शो देखने को मिला था, जहां उन्होंने अभ्यास मैच में अर्धशतक अपने नाम किया था। फिर पंत ने आयरलैंड के खिलाफ भी अपनी दमदार बल्लेबाजी की लय जारी रखी, आयरलैंड के खिलाफ पंत ने 26 गेंदों में 36 रन बनाए थे तेज अंदाज में और उन्होंने काफी अतरंगी शॉट खेलकर मैच को खत्म किया था। ऐसे में अब पूरे टूर्नामेंट के लिए पंत की टीम में जगह पक्की हो गई है और टीम को उनसे आगे भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।
Rishabh Pant ने शुरू किया टीम इंडिया में गैंग बनाने का काम
*Rishabh Pant भी New York में कर रहे हैं जमकर सैर-सपाटा।
*ज्यादातर मौकों पर पंत रहते हैं सिराज और अक्षर पटेल के ही साथ।
*इसी कड़ी में पंत ने इन दोनों ही खिलाड़ी के साथ अपनी तस्वीरें की शेयर।
*तीनों खिलाड़ी दिखे काफी खुश, साथ ही कैप्शन में लिखा- कॉफी गैंग।
टीम इंडिया में ये हैं Rishabh Pant के पक्के दोस्त
A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)
कुछ ऐसे किया था पंत ने आयरलैंड के खिलाफ मैच खत्म
A post shared by ICC (@icc)
संजू के लिए फैन्स निराश हैं
भले ही टीम इंडिया के लिए पंत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन संजू सैमसन को लेकर फैन्स निराश हैं। जहां इस टूर्नामेंट में संजू को मौका मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है प्लेइंग इलेवन में है। साथ ही विकेटकीपर की भूमिका पंत निभा रहे हैं, वहीं बाकी की जगह टीम में ऑलराउंडर बना रहे हैं। ऐसे में संजू सहित युची चहल की जगह अंतिम 11 में बनती नहीं दिख रही है और कप्तान रोहित टीम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करते हैं।
SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां
मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान
Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

