Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में वापसी के लिए Mohammed Shami हुए तैयार, रफ्तार से करेंगे फिर से वार

टीम इंडिया में वापसी के लिए Mohammed Shami हुए तैयार, रफ्तार से करेंगे फिर से वार

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

हर दिन के साथ Mohammed Shami अपने फैन्स को फिटनेस से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं सोशल मीडिया के जरिए, जहां इस बार भी शमी ने कुछ ऐसा ही किया है। जहां अब की बार शमी ने इंस्टा पर एक नई रील वीडियो शेयर की है, जो उनके फैन्स को काफी ज्यादा राहत देगी और गेंदबाजी भी पुरानी लय में नजर आ रहा है।

काफी पहले ही खत्म हो जाता Mohammed Shami का करियर

जी हां, एक समय ऐसा आ गया था जब Mohammed Shami का इंटरनेशनल करियर खत्म हो जाता है, जिसका कारण था उनका बढ़ता हुआ वजन। जहां खराब फिटनेस के कारण शमी को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन उसके बाद इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और अपने ही खेतों में पिच बनाकर गेंदबाजी अभ्यास किया था।

Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए हुए तैयार

*Mohammed Shami ने NCA से अपनी एक नई रील वीडियो की है शेयर।
*इस वीडियो में पहले शमी ने किया फिटनेस पर काम, फिर की गेंदबाजी भी।
*लंबे रनअप के साथ पूरी लय से गेंदबाजी कर रहे हैं शमी, नजर आए सुपर फिट।
*जल्द ही टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी, शायद मिलेगा टेस्ट क्रिकेट में मौका।

ये रील वीडियो शेयर की है Mohammed Shami ने

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

एक नजर डालते हैं गेंदबाज के इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

शायद ही मिले अब टी20 क्रिकेट में मौका

दूसरी ओर अब टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट में ज्यादातर युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं, ऐसे में शमी की इस प्रारूप में वापसी काफी मुश्किल लग रही है। कोच गौतम गंभीर भी युवा खिलाड़ियों से लबरेज टी20 टीम बनाने के हक में हैं, ऐसे में शमी का टी20 इंटरनेशनल करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है और अब वो शायद आपको टीम इंडिया से टेस्ट के अलावा वनडे मैच ही खेलते हुए नजर आए। वैसे शमी ने टीम इंडिया से आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनको इस प्रारूप में मौका नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...