Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है Yuzvendra Chahal ने, घरेलू क्रिकेट में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन

Yuzvendra Chahal (Photo Source: Instagram)

भले ही Yuzvendra Chahal को अब टीम इंडिया से मौके नहीं मिलते हैं, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। फिर वो चाहे रेड बॉल क्रिकेट हो या फिर वाइट बॉल क्रिकेट हो, चहल आपको हर जगह स्पिन का जादू चलाते हुए नजर आ जाएंगे। इस बीच वो अभी टी20 प्रारूप में अपनी घरेलू टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

कब खेला था आखिरी वनडे और टी20 इंटरनेशनल?

Yuzvendra Chahal पहले टीम इंडिया से लगातार खेलते थे, लेकिन अब उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं। साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनसे बाद भी उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वैसे चहल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी 2023 में खेला था और आखिरी टी20 मैच अगस्त 2023 में खेला था।

घरेलू क्रिकेट में Yuzvendra Chahal धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं

*इन दिनों स्पिनर Yuzvendra Chahal खेल रहे हैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी।
*हरियाणा टीम से SMAT खेल रहे हैं चहल, मैच से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की ।
*जहां इस स्पिन गेंदबाज ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 9 विकेट किए हैं अपने नाम।
*दूसरी ओर हरियाणा टीम ने 4 मैचों में से 2 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हारी ये टीम।

Yuzvendra Chahal ने ये पोस्ट शेयर किया है SMAT से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

अब पंजाब टीम से IPL खेलेगा ये स्पिनर

दूसरी ओर अब युजी चहल पंजाब की टीम से IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उनको मेगा ऑक्शन में इस टीम ने 18 करोड़ देकर अपने नाम किया है। उससे पहले चहल 3 साल राजस्थान टीम से ये लीग खेल रहे थे, लेकिन इस बार RR टीम ने ना उनको रिटेन किया और ना ही खरीदा। जिसे लेकर फैन्स थोड़े निराश थे, लेकिन अब वो चहल को पंजाब टीम में देखकर काफी खुशी हैं और इस टीम ने अर्शदीप को भी 18 करोड़ में फिर से अपने नाम किया है। साथ ही पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को भी खरीदा है, जहां टीम ने इस खिलाड़ी के लिए 26 करोड़ से ज्यादा की रकम दी है।

RR टीम ने चहल के लिए ये वीडियो शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...