
(Image Credit- Instagram)
सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने तीन मजबूत टीमें रहने वाली है, जिसमें पहली दो वो टीम है जो कभी भी मैच का पासा पलटने का दम रखती हैै और इन टीमों का नाम है अफगानिस्तान और बांंग्लादेश। वहीं भारतीय टीम का तीसरा मैच होगा ऑस्ट्रेलिया है और इस टीम से रोहित की सेना को पुराना हिसाब बराबर करना है। इस बीच दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का इस मैच को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने बयान दिया है, एक तरह से उन्होंने रोहित एंड कंपनी को सतर्क रहने के लिए कहा है। सिद्धू साहब ने अपने बयान में कहा की, ऑस्ट्रेलिया के साथ आप कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते और ये बराबर का मैच होने वाला है दोनों टीमों के बीच।
ऑस्ट्रेलिया कड़ी टक्कर देगी इस बार भी टीम इंडिया को
*हरभजन सिंह ने कहा की टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मैच प्रेशर वाला होता है।
*भारत और ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं इस बार- हरभजन सिंह।
*हरभजन बोले- ये मैच अपने आप में बहुत बड़ा मैच है,टीमें स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है।
*टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में रोहित की टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को होगा।
इस वीडियो में दोनों दिग्गजों ने रखी है इस मैच को लेकर अपनी राय
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खेली Beach volleyball
सुपर-8 के पहले मैच के लिए टीम इंडिया Barbados पहुंच गई है, इस बीच सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है। जहां टीम के नए वीडियो में सभी खिलाड़ी शर्टलेस होकर Beach volleyball खेलते हुए नजर आए, साथ ही इस दौरान विराट काफी अलग मूड में थे और वो खूब उछल-कूद कर रहे थे वहीं बाकी खिलाड़ी भी एक-दूसरे के संग मस्ती करते हुए दिखे। वैसे सुपर-8 में भारत का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान से है Barbados में।
ये वीडियो आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड
IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

