Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया ने इस बार की है कड़ी तैयारी, New York में पाकिस्तान को मात देनी की है बारी

टीम इंडिया ने इस बार की है कड़ी तैयारी New York में पाकिस्तान को मात देनी की है बारी

Team India (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टीम इंडिया ने विजय आगाज किया था, जहां रोहित की सेना ने आयरलैंड को मात देते हुए पहली जीत अपने नाम की थी। वहीं अब टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है, उससे पहले पूरी भारतीय टीम ने नेट्स में कड़ा अभ्यास किया है और टीम का अगला मैच काफी ज्यादा खास होने वाला है। वहीं इस खास मैच से पहले पंत ने टीम के अभ्यास का नजारा भी दिखाया है।

ऑलराउंडर खिलाड़ी पर ज्यादा फोकस है टीम इंडिया का

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का फोकस ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर है, इसी के कारण पहले मैच में कुलदीप यादव और युजी चहल को मौका नहीं मिला था। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल खेले थे, जो गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल करना जानते हैं। साथ ही उस मैच में संजू को भी मौका नहीं मिला था, वहीं पंत जिस लय में चल रहे हैं उसे देखकर ये लग रहा है कि शायद ही टूर्नामेंट में संजू को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले।

पाकिस्तान को मात देने के लिए खास तैयारियांं कर रही है टीम इंडिया

*टीम इंडिया अपना अगला मैच 9 जून को अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
*उससे पहले पंत ने की टीम के अभ्यास की कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*जिसमें पाक टीम के खिलाफ खास प्लानिंग बनाते हुए नजर आए भारतीय खिलाड़ी।
*USA से हारकर आ रही है पाक टीम, ऐसे में प्रेशर में होगी बाबर की सेना।

टीम इंडिया से जुड़ी ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी पंत ने

टीम इंडिया ने इस बार की है कड़ी तैयारी, New York में पाकिस्तान को मात देनी की है बारी

Team India (Image Credit- Instagram)

कुलदीप और SKY का ये वीडियो आपको पसंद आएगा

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

INDvsPAK मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...